Jokes in Hindi: आज हम आपके लिए कुछ जीजा साली के कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Jija Sali Jokes) लेकर आए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इन नए और ठहाकेदार चुटकुलों (Funny Chutkule) को पढ़कर आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। इन जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर लोग खूब हंसते और हंसाते हैं। तो देर किस बात की, आइए पढ़ते हैं इन मजेदार जोक्स को और हंसते हैं...
Jokes in Hindi: साली का सवाल सुनकर जीजाजी हुए बेहाल, पढ़िए मजेदार जोक्स
Jokes in Hindi: हंसी एक ऐसी अद्भुत अनुभूति है जो न केवल हमें खुश रखती है बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। खुलकर हंसना न सिर्फ हमारे मानसिक तनाव को कम करता है साथ ही आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साली- जीजा जी क्या आप मेरे लिए शेर को मार के ला सकते हो?
जीजा- नो साली जी, कुछ और बताओ। मैं तुम्हारे लिए और कुछ भी कर सकता हूं..
साली- क्या मैं तुम्हारा फेसबुक चेक कर सकती हूं
जीजा- कहां है वो शेर जिसके बारे में तुम बात कर रही थी?
साली- जीजा जी आपको जीवन में क्या चाहिए?
जीजा- पैसा।
जीजा जी- पैसे को साइड में रखो, अब बताओ क्या चाहिए?
जीजा जी- साइड में रखे पैसे।
जीजा जी की बात सुनकर साली साहिबा हैरान रह गई।
Desi Chutkule: पोता- आपने अपना जीवन बीमा क्यों नहीं कराया? दादा ने दिया गजब का मजेदार जवाब
लड़का- बाबा कोई नौकरी नहीं लग रही,
इंजीनियर हूं, कोई उपाय बताइए...
बाबा- बेटा कौन सी ब्रांच है...
लड़का- इलेक्ट्रिकल।
बाबा- फिर तो मुझे नहीं पता बेटा,
क्योंकि मैं मेकेनिकल से था।
Hindi Chutkule: पत्नी के घर से निकालने पर राजू ने ससुर से जो कहा, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
पत्नी ने पति से पूछा...
अच्छा यह बताओ कि तुम मुर्ख हो या मैं...?
पति (शांत मन से) चाय का घूंट लेते हुए बोला - प्रिये, यह बात
तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यंत तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो,
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मुर्ख व्यक्ति से विवाह करो।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)