जोक्स: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
जोक्स: पड़ोसी- भाई साहब नहीं दिख रहे हैं, भाभी जी का जवाब सुनकर हो गया बेहोश
जोक्स: अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा।
पड़ोसी- भाभी जी, भाई साहब नहीं दिख रहे हैं।
भाभी- हमारा झगड़ा हो गया है वह गार्डन में हैं।
पड़ोसी- मैंने देखा गार्डन में नहीं हैं वो।
भाभी- खोदकर देखा..
पड़ोसी बेहोश
गोलू- भगवान लड़कियां हमेशा प्यारी होती हैं
पर बीवी इतनी खतरनाक क्यों होती हैं?
भगवान- क्योंकि, लड़कियां मैं बनाता हूं और
उन्हों बीवी तुम बनाते हो.तुम्हारी समस्या तो तुम ही झेलो
देसी जोक्स: पति को स्वतंत्र छोड़ने को लेकर महिला ने पडिंत जी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी
टीचर- अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो।
पप्पू- ब्यूटिफुल रेड अंडरवियर!
टीचर- क्या बकवास है, हिंदी में बताओ?
पप्पू- सुंदर लाल चढ्ढा।
जोक्स: राजू ने टीचर को बताया आ बैल मुझे मार मुहावरे का अर्थ, पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेंगे आप
लड़का- आई लव यू डियर।
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का- अरे यार...तुमने तो पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए,
भाड़ में जाओ मैं नहीं दे रहा कोई सैंडल-वैंडल।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)