जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
जोक्स: टीचर- संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं? पप्पू का जवाब सुनकर टीचर हैरान
जोक्स: अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए। आप नीचे दिए गए जोक्स और चुटकुलों को पढ़कर हंस सकते हैं।
टीचर- संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं?
चिंटू- गुरुजी... संस्कृत तो छोड़िये, किसी
भी भाषा में पत्नी को कुछ नहीं कह सकते।
हिंदी जोक्स: चिंटू से सब्जीवाला- भैया, मैडम जी अंग्रेजी मीडियम से पढ़ी हैं क्या? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं।
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा!
देसी जोक्स: रमेश- भाई ये साढ़ू भाई किस रिश्ते को कहते हैं? सुरेश ने दिया गजब का जवाब
पप्पू- अरे तू इतना मोटा कैसे हो गया?
गप्पू- हमारे घर में फ्रिज नहीं है न ।
पप्पू- तो?
गप्पू- कुछ बचा नहीं सकते, सब खाना पड़ता है.....
पत्नी (पति से)- जब तुम काम के सिलसिले में बाहर चले जाते हो तो मुझे हमेशा घबराहट होती रहती है
पति- घबराओ नहीं प्रिये मैं इतनी जल्दी वापस आऊंगा कि तुमको पता भी नहीं चलेगा
पत्नी- तुम्हारी यही हरकत तो मेरी घबराहट का असल कारण है....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)