Latest Jokes: आज के समय में लोगों पर काम का दबाव इतना बढ़ गया है कि उनके पास अपने लिए भी समय नहीं बचता है। लोग चाहकर भी अपने करीबियों को समय नहीं दे पाते। ऐसे में वह कई बार अकेलेपन का शिकार हो जाते हैं। साथ ही लोगों को अवसाद और तनाव जैसी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर आप इन सब बीमारियों से दूर रहना चाहते है, तो आपको ज्यादा कुछ नहीं करना होगा। अगर आप दिन में एक बार अपने लिए थोड़ा समय निकाल लेते हैं, तो इससे भी आपका काम हो सकता है। दरअसल, हंसते मुस्कुराते रहने से हमारा मन और स्वास्थ्य दोनों ठीक रहता है। जब हम हंसते हैं, तो हमारे शरीर को अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिलता है, जो दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे से हमें बचाता है। ऐसे में हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं. जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।
Latest Jokes: जब पार्टी में जाकर पत्नी ने कही स्टेज पर आग लगाने की बात, पति का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया?
चिंटू- मैं हॉस्टल में रहता हूं ना।
मास्टर जी- तो?
चिंटू- हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं, हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना।
फिर हुई चिंटू की जोरदार धुनाई।
बहू आइसक्रीम बनाने के लिए रेसिपी बुक पढ़ने लगी
थोड़ी देर बाद सास चिल्लाई: बहू ये मंदिर का घंटा फ्रिज में क्यों रखा है?
बहु शरमाते हुए बोली: माता जी, किताब में लिखा था,
कि दूध में चीनी डालकर एक घंटा फ्रिज में रखें, मैंने रख दिया।
सास बेहोश...!!
पत्नी – मैं मायके तभी जाऊंगी जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति – मंजूर है पर वादा करो
कि घर भी तुम तभी आओगी जब मैं तुम्हे लेने आऊंगा...
पप्पू: प...प...प...प्रिया...तेरी आंखों में मुझे मेरी पत्नी नजर आ रही है...
लड़की- थप्पड़ लगाकर बोली...सूरत देखी है?
पप्पू: नहीं, बस एक बार अहमदाबाद तक गया हूं।