Comedy Jokes: आपका और आपकी पत्नी का ब्लड ग्रुप एक ही है, फिर पप्पू ने दिया डॉक्टर को मजेदार गजब का जवाब
Hindi Jokes: कई बार मरीज अपनी समस्या लेकर पहुंचता है और डॉक्टर के सामने ऐसी बात कह देता है कि बीमारी से ज्यादा उसकी बात पर हंसी आने लगती है। सबसे मजेदार तो तब होता है, जब डॉक्टर बड़ी गंभीरता से सवाल पूछ रहे होते हैं और मरीज अपनी तरफ से ऐसा जवाब दे देता है, जिसकी उम्मीद डॉक्टर ने सपने में भी नहीं की होती।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- पति और पत्नी में बड़ा कौन होता है?
मोनू- पत्नी बड़ी होती है
टीचर- अच्छा, वो कैसे?
मोनू- पति में 'इ' की मात्रा आती है तो वहीं
पत्नी में बड़ी 'ई' की मात्रा आती है
मोनू का जवाब सुनकर टीचर की बोलती बंद हो गई......
एक शादीशुदा आदमी ने मंदिर जाकर भगवान से पूछा-
हे प्रभु तुने बचपन दिया उसे छीन लिया
ऐशो आराम दिया उसे भी छीन लिया
पैसा दिया वो भी बर्बाद हो गया,
लेकिन फिर ये बीवी देकर, उसे क्यों भूल गया?
पप्पू- शादी में दूल्हे के बाराती क्यों जाते हैं?
गप्पू- क्योंकि बड़ों ने सिखाया है,
किसी के सुख में जाओ न जाओ
दुख में शामिल जरूर होना चाहिए.....
Hindi Jokes: जब टीचर के सामने खुली स्टूडेंट की पोल, जवाब सुनकर मैडम भी नहीं रोक पाईं हंसी
Hindi Jokes: जब देवर ने भाभी से पूछा ऐसा सवाल, जवाब सुनकर पेट पकड़कर हंसेंगे आप
दुकानदार- बताइए जनाब क्या चाहिए?
पप्पू- अपनी होने वाली बीवी के कुत्ते के लिए केक चाहिए
दुकानदार- यहीं खाओगे या पैक कर दूं......
सास- कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए
वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे सासु मां,
अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है.....
पत्नी- आपको याद है कि जब आप मुझे देखने आए थे,
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
तब मैंने किस रंग की साड़ी पहनी थी?
पति- नहीं
पत्नी- इसका मतलब की आप मुझे प्यार नहीं करते
पति- अरे ऐसी बात नहीं है
जब कोई पटरी पर लेटने जाता है,
तो वो ये थोड़ी देखता है की ट्रेन
शताब्दी है या राजधानी.....