हंसने से इंसान सेहतमंद और हमेशा खुश रहता है। हम सभी को खुद भी हंसना चाहिए और दूसरों को भी हंसाना चाहिए जिससे हमारे आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। जोक्स और चुटकुले पढ़कर हम हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले।
Viral Jokes: चिंटू ने पिंटू से पूछा- तुम्हारी आंखें क्यों सूजी हुई हैं? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
चिंटू- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?
पिंटू- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
चिंटू- लेकिन इसका आंख सूजने से क्या संबंध है?
पिंटू- मेरी पत्नी का नाम तपस्या है लेकिन cake वाले बेवकूफ दुकानदार ने लिख दिया “Happy Birthday समस्या”।
पत्नी- हाय राम आपके सर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- मेरे एक दोस्त ने मुझे ईंट मार दी।
पत्नी- आप भी मार देते, आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न, उसकी बीवी का हाथ।
फिर क्या, पत्नी ने भी दो ईंट मार दी उसके सर पर। अब बेचारा पति अस्पताल में भर्ती है।
एक अंकल ने मोनू से पूछा- पढ़ाई कैसी चल रही है...?
मोनू ने जवाब दिया- अंकल, समंदर जितना सिलेबस है, नदी जितना पढ़ पाते हैं,
बाल्टी भर याद होता है, गिलास भर लिख पाते हैं, चुल्लू भर नंबर आते हैं, उसी में डूब कर मर जाते हैं...!!!
बाप- बेटा 5 के बाद क्या आता है?
बेटा- 6 और 7।
बाप- शाबाश, अच्छा तो 6, 7 के बाद।
बेटा- 8, 9, 10
बाप- और उसके बाद?
बेटा- और उसके बाद ग़ुलाम, बेगम और बादशाह।