सब्सक्राइब करें

वायरल जोक्स: पप्पू ने नर्स से कहा- आई लव यू, तुमने मेरा दिल चुरा लिया है, जवाब सुनकर हो गया बेहोश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 28 Feb 2022 04:35 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi funny hindi jokes on nurse and pappu read most funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के ऊपर काम का दबाव अधिक है जिसकी वजह से लोगों के पास अपने परिजनों के साथ बैठकर हंसी मजाक करने का समय नहीं मिलता है। इसकी वजह से लोग जल्द मानसिक तनाव से घिर जाते हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि हम अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल करें। हंसने से हम मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन लाते हैं नए-नए जोक्स। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में पप्पू बोला...

पप्पू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।

नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।

पप्पू बेहोश

Viral Jokes in Hindi funny hindi jokes on nurse and pappu read most funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

ट्रेन में रेलवे टीटी- बंगाली बाबा कहां जाना है? 

बंगाली बाबा- जहां राम का जन्म हुआ।

रेलवे टीटी- टिकट दिखा दो बंगाली बाबा 

बंगाली बाबा- नहीं है बालक 

रेलवे टीटी- तो चलो 

बंगाली बाबा- कहां बालक? 

रेलवे टीटी- जहां भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था।

Trending Videos
Viral Jokes in Hindi funny hindi jokes on nurse and pappu read most funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

चिंटू- सर टीशर्ट अच्छी लग रही है आप पर।

बाॅस- छुट्टी नहीं मिलेगी।

चिंटू- सर सिर्फ टीशर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है कुत्ते की तरह। 

बाॅस चुप 

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi funny hindi jokes on nurse and pappu read most funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock

नौकरानी- मैडम जी मैंने आपको जलते मकान से निकालकर जलने से बचाई थी, इसलिए 500 रुपये दीजिए।

मैडम– यह लो 200 रुपये।

नौकरानी- दौ सौ ही क्यों? 

मैं- क्योंकि उस वक्त मैं अधमरी थी।

विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi funny hindi jokes on nurse and pappu read most funny chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : iStock


संता ने बंता से बोला-

अगर एक तरफ पैसा हो और दूसरी तरह दिमाग हो,

तो तुम इन दोनों में से क्या लेना पसंद करोगे?

बंता बोला- मैं पैसा लेना पसंद करुंगा।

संता बोला- मैं तो भाई दिमाग लेना पसंद करुंगा।

संता की बात सुनकर बंता बोला- 

जिसे जिस चीज की कमी होती है, वह वही लेना पसंद करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed