फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session: अदाणी मुद्दा, सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव और राहुल पर FIR, ऐसा रहा इस बार संसद सत्र

Fri, 20 Dec 2024 10:17 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Fri, 20 Dec 2024 10:17 AM IST
सार

25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र आज खत्म हो रहा है। करीब एक महीने तक चले संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने कई बार हंगामा किया। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कुछ अहम विधेयक भी पारित हुए। तस्वीरों में देखिए अब तक कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र। 

विज्ञापन
Adani issue, no-confidence against the Chairman and FIR against Rahul, Parliament session was this time
संसद भवन - फोटो : ANI

25 नवंबर से शुरू हुआ संसद का शीतकालीन सत्र आज खत्म हो रहा है। करीब एक महीने तक चले संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष ने कई बार हंगामा किया। अदाणी मुद्दे को लेकर विपक्ष ने सत्ता पक्ष को घेरा। इसके बाद उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। संविधान पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक-दूसरे पर आरोप भी लगाए। हंगामेदार इस शीतकालीन सत्र के समापन से ठीक एक दिन पहले संसद के मुख्य द्वार पर एनडीए और कांग्रेस सांसद आमने-सामने आ गए। इस दौरान धक्का-मुक्की में भाजपा के दो सांसद घायल हो गए। इसे लेकर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान कुछ अहम विधेयक भी पारित हुए। तस्वीरों में देखिए  अब तक कैसा रहा संसद का शीतकालीन सत्र। 

Adani issue, no-confidence against the Chairman and FIR against Rahul, Parliament session was this time
संसद भवन के अंदर अदाणी मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन। - फोटो : X/INC

अदाणी मुद्दे पर हंगामा
शीतकालीन सत्र में राज्यसभा और लोकसभा में कांग्रेस ने अदाणी मुद्दे को लेकर भाजपा को घेरा। विपक्षी नेताओं ने कहा कि सरकार अदाणी मुद्दे पर सार्वजनिक बहस नहीं चाहती है। विपक्षी दलों के नेताओं ने रिश्वतखोरी के आरोप में अदाणी समूह के संस्थापक अध्यक्ष गौतम अदाणी और अन्य पर अमेरिकी अदालत में अभियोग चलाने के मुद्दे पर चर्चा के लिए स्थगन नोटिस दिया। संसद के दोनों सदनों में अध्यक्ष ने बहस की अनुमति देने से इनकार कर दिया और कार्यवाही स्थगित कर दी। कांग्रेस की तरफ से अदाणी मामले की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की भी मांग की गई। 

Adani issue, no-confidence against the Chairman and FIR against Rahul, Parliament session was this time
संभल जाते वक्त रोके गए राहुल गांधी - फोटो : एएनआई

संभल हिंसा पर हंगामा
संसद सत्र में संभल हिंसा पर भी हंगामा हुआ। कांग्रेस ने हिंसा प्रभावित संभल का दौरा करने जा रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को रोके जाने के मुद्दे पर लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव दिया। इसे लेकर लोकसभा स्थगित भी की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Adani issue, no-confidence against the Chairman and FIR against Rahul, Parliament session was this time
जगदंबिका पाल - फोटो : एएनआई
वक्फ जेपीसी का बढ़ाया गया कार्यकाल
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर बनी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल बढ़ाया गया। संसद सत्र में इसे मंजूरी दी गई। अब जेपीसी का कार्यकाल बजट सत्र के आखिरी दिन तक रहेगा। जेपीसी को वक्फ विधेयक पर अपनी रिपोर्ट संसद की शीतकालीन सत्र में पेश करनी थी, लेकिन विपक्षी सांसदों की मांग पर इसका कार्यकाल बजट सत्र के आखिरी दिन तक बढ़ा दिया गया। 
 
विज्ञापन
Adani issue, no-confidence against the Chairman and FIR against Rahul, Parliament session was this time
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी। - फोटो : पीटीआई/एएनआई
प्रियंका गांधी का शपथ ग्रहण
संसद के शीतकालीन सत्र में प्रियंका गांधी ने वायनाड से चुनाव जीतने के बाद शपथ ली। उन्होंने अपने पहले भाषण में सरकार पर हमला बोला। इस दौरान उनके कपड़े और बैग का अलग अंदाज भी खासा चर्चा में रहा। एक दिन वह काले रंग का जैकेट पहने संसद आईं। जिस पर 'मोदी-अदाणी एक हैं' और 'अदाणी सेफ हैं' के नारे लिखे हुए थे। दूसरे दिन वे हाथों में संविधान लिए हुए नजर आईं। साथ ही मुंह पर उन्होंने काले रंग का मास्क पहना हुआ था, जिसपर 'मोदी-अदाणी भाई-भाई' लिखा हुआ था। इसके बाद प्रियंका फलस्तीन लिखा बैग लेकर संसद आईं। इसके बाद प्रियंका 'बांग्लादेश के हिंदुओं के साथ खड़े हों' लिखा हुआ बैग दिखाते हुए नजर आईं।  लोकसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान प्रियंका नीले रंग की साड़ी में दिखीं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed