फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Air India Plane Crash Video: कुत्तों से लेकर आदमी तक सड़क पर भागने लगे लोग, देखें वीडियो

Thu, 12 Jun 2025 05:13 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम Published by: पल्लवी कश्यप Updated Thu, 12 Jun 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
एयर इंडिया प्लेन क्रैश - फोटो : self
प्लेन क्रैश के बाद भयानक वीडियो सामने आया। जिसमें देखा जा सकता है कि आग सड़क तक लगी हुई है। जिसके बाद महिलाएं ही नहीं जानवर भी भागने लगे।  एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के रनवे 23 से भारतीय समयानुसार दोपहर 1:39 बजे (यूटीसी 08:09) उड़ान भरी थी। टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने 'मेडे' कॉल दी, लेकिन इसके बाद एटीसी की ओर से किए गए किसी भी कॉल का जवाब विमान की ओर से नहीं मिला। डीजीसीए ने बताया कि विमान रनवे 23 से टेकऑफ के तुरंत बाद हवाई अड्डे की सीमा से बाहर जमीन पर गिर पड़ा। घटनास्थल से काले धुएं के भारी गुबार उठते देखे गए। बोइंग विमान को तेजी से ऊंचाई खोते हुए देखा गया और वह मेघाणीनगर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डीजीसीए के बयान में कहा गया, 12 जून 2025 को, एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 (विमान नंबर VT-ANB), जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, टेकऑफ के तुरंत बाद क्रैश हो गई। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 2 पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य शामिल हैं।  करीब दोपहर 2 बजे, लंदन जा रहा एयर इंडिया का यह विमान अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही पलों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जान को लेकर गंभीर आशंका जताई जा रही है। एयरपोर्ट ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों से ताजा अपडेट के लिए संपर्क करें। प्रवक्ता ने कहा, 'हम आपसे सहयोग और धैर्य रखने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि अधिकारी इस उभरती स्थिति से निपट रहे हैं। जैसे ही आगे की जानकारी उपलब्ध होगी, हम आपको सूचित करेंगे।' डीजीसीए के अनुसार, अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया के विमान में 232 यात्री और 10 चालक दल के सदस्य सवार थे।




 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed