उपचुनावों के नतीजों में रविवार को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की जीत के साथ भाजपा राज्य की चार में से तीन सीट पर विजयी घोषित की गई। वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मजबूत गढ़ माने जाने वाले रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्रों पर भी भाजपा ने कब्जा जमा लिया है। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब की संगरूर संसदीय सीट हार गई लेकिन उसने राष्ट्रीय राजधानी में राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा। कांग्रेस त्रिपुरा और झारखंड में एक-एक सीट जीतने में कामयाब रही, जबकि आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी युवजन श्रमिक रायथु कांग्रेस(वाईएसआर कांग्रेस) आत्मकुरु विधानसभा सीट पर विजयी हुई। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
2 of 6
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़-रामपुर में क्यों हुई समाजवादी पार्टी की हार?
आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा क्षेत्र के उपचुनावों में समाजवादी पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। ये लोकसभा क्षेत्र समाजवादी पार्टी के गढ़ के रूप में देखे जाते थे। मुसलमान मतदाताओं के एकमुश्त समर्थन के कारण आजमगढ़ सीट पर यादव परिवार का तो रामपुर सीट पर आजम खान का दबदबा रहता था। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड लहर में भी सपा ने इन दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन केवल ढाई साल में ही सपा को इन दोनों किलों में हार का सामना करना पड़ा है। क्या अखिलेश यादव को मुसलमानों की नाराजगी भारी पड़ी? पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
PM Modi
- फोटो : Amar Ujala
जर्मनी में पीएम मोदी ने किया आपातकाल का जिक्र
जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जर्मनी में हैं। यहां म्यूनिख में प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का स्वागत किया। इस बीच पीएम मोदी ने म्यूनिख में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप सभी के बीच आकर बहुत ही खुश महसूस कर रहा हूं। मैं आप सभी में भारत की संस्कृति, एकता और बंधुत्व के भाव का दर्शन कर रहा हूं। आपका ये स्नेह मैं कभी भूल नहीं पाऊंगा। आपके इस प्यार, उत्साह और उमंग से जो लोग हिंदुस्तान में देख रहे हैं उनका सीना भी गर्व से भर गया होगा। पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
उपराष्ट्रपति चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
उपराष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए नया चेहरा खोज रही भाजपा
देश के मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का कार्यकाल 11 अगस्त को समाप्त हो रहा है। ऐसे में हर किसी की नजर राष्ट्रपति चुनाव के साथ-साथ उपराष्ट्रपति चुनाव पर भी टिक गई है। दरअसल, राष्ट्रपति पद का चुनाव 18 जुलाई को होगा और 21 जुलाई को नतीजे आएंगे। उम्मीद है कि राष्ट्रपति चुनाव के ठीक बाद उपराष्ट्रपति चुनाव की प्रक्रिया भी शुरू हो जाए। यही वजह है कि राजनीतिक दलों में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार को लेकर मंथन शुरू हो गया है। भाजपा के दिग्गज नेता इसकी तैयारी में जुट गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
5 of 6
पानी पुरी पर बैन।
- फोटो : सोशल मीडिया
काठमांडू घाटी में पानी पूरी की बिक्री पर लगा प्रतिबंध
काठमांडू घाटी की ललितपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी में पानी पुरी की बिक्री पर इसलिए प्रतिबंध लगा दिया गया है क्योंकि घाटी में 12 लोगों का हैजा के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया है। ललितपुर मेट्रोपॉलिटन सिटी ने शनिवार को यह कहते हुए शहर में पानी पुरी की बिक्री और वितरण को रोकने का फैसला किया कि पानी पुरी में इस्तेमाल किए गए पानी में हैजा के बैक्टीरिया पाए गए थे। पढ़ें पूरी खबर