Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Amar Ujala Top News Uttar Pradesh Bye election Azamgarh Rampur BJP Candidates Hapur explosion in factory Shakeera Breakup Latest News Update
{"_id":"629b73a4c6958d5a0c6bea25","slug":"amar-ujala-top-news-uttar-pradesh-bye-election-azamgarh-rampur-bjp-candidates-hapur-explosion-in-factory-shakeera-breakup-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amar Ujala Top News: यूपी उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार तय और धौलाना में नौ की मौत, पढ़ें दिन की अहम खबरें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Amar Ujala Top News: यूपी उपचुनाव के लिए भाजपा के उम्मीदवार तय और धौलाना में नौ की मौत, पढ़ें दिन की अहम खबरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:30 PM IST
सार
आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News
- फोटो : Amar Ujala Top News
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश में दो लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। यह सीटें अखिलेश यादव और आजम खां के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। भाजपा ने इनके उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। इसके अलावा हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें नौ कामगारों की मौके पर मौत हो गई। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
2 of 6
akhilesh yadav, nirahua
- फोटो : Amar Ujala
यूपी: उपचुनाव के लिए कैंडिडेट तय
भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट के उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। आजमगढ़ से भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव निरहुआ पर पार्टी ने फिर से भरोसा जताया है। रामपुर से घनश्याम लोधी उम्मीदवार होंगे। आइए जानते हैं कौन हैं घनश्याम लोधी जिन्हें भाजपा ने रामपुर से बनाया है उम्मीदवार और उनका आजम से क्या कनेक्शन है? घनश्याम लोधी के उतरने से रामपुर के समीकरण कैसे बदलेंगे? पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
धौलाना में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
धौलाना में पटाखा फैक्टरी में धमाका
हापुड़ के धौलाना में पटाखा फैक्टरी में भीषण धमाका हो गया है, जिसमें नौ कामगारों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 19 से अधिक घायल हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया है। मौके पर जिला स्तर के अधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर
असम के सीएम सरमा का मनीष सिसोदिया पर पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन पर कार्रवाई के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर बड़ा आरोप लगाया। इस पर सीएम सरमा की ओर से पलटवार किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 6
पीके और शकीरा
- फोटो : सोशल मीडिया
पॉप स्टार शकीरा का ब्रेकअप
कोलंबिया की पॉप स्टार गायिका शकीरा और उनके पार्टनर स्पेन के दिग्गज फुटबॉलर जेरार्ड पीके अलग हो गए हैं। इनके 12 साल के रिश्ते का अंत हो गया है। शनिवार को दोनों अधिकारिक तौर पर अलग हो गए। 45 साल की शकीरा ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री की चर्चित नाम हैं। 'हिप्स डोन्ट लाई' और 'वाका-वाका' उनके चर्चित गाने हैं। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।