Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
US Deporting Indian Immigrants: 2nd Plane Carrying 110 Deportees to Land in Amritsar on 16 Feb
{"_id":"67b00750110245b51b09278a","slug":"another-round-of-indian-deportees-set-to-arrive-in-amritsar-on-feb-16-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"US Deportation: 119 भारतीय नागरिकों के साथ अमृतसर में उतरेगा अमेरिकी विमान; पिछले हफ्ते आए थे 104 अवैध प्रवासी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
US Deportation: 119 भारतीय नागरिकों के साथ अमृतसर में उतरेगा अमेरिकी विमान; पिछले हफ्ते आए थे 104 अवैध प्रवासी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/अमृतसर/ह्यूस्टन
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 15 Feb 2025 08:47 AM IST
सार
Second Batch of Us Deportees : आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजे जाने तक हर दूसरे सप्ताह निर्वासन की प्रक्रिया जारी रहेगी। कार्रवाई ऐसे लोगों पर की जा रही है, जो अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर गए हैं या फिर वे अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे हैं।
अमेरिका में रह रहे अवैध प्रवासियों को वापस भेजने के डोनाल्ड ट्रंप के फैसले के तहत एक अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर-III 16 फरवरी को अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरेगा। इसमें करीब 119 भारतीय नागरिक होंगे, जो अवैध तरीके से अमेरिका में रह रहे थे। निर्वासित लोगों में पंजाब से 67, हरियाणा से 33, गुजरात से आठ, उत्तर प्रदेश से तीन, राजस्थान-महाराष्ट्र से दो-दो और जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश से एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। रविवार को भी 157 लोगों को लेकर एक और अमेरिकी विमान के अमृतसर पहुंचने की संभावना है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेजे जाने तक हर दूसरे सप्ताह निर्वासन की प्रक्रिया जारी रहेगी। कार्रवाई ऐसे लोगों पर की जा रही है, जो अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश कर गए हैं या फिर वे अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भी वहां रह रहे हैं।
इससे पहले अमेरिका से निर्वासित किए गए 104 अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर अमेरिकी सेना का विमान सी-17 पिछले हफ्ते यानी 5 फरवरी को अमृतसर के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा था। इनमें गुजरात के 33, हरियाणा के 34, पंजाब के 30, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश-चंडीगढ़ के दो-दो लोग शामिल थे। इनमें आठ से दस साल के कुछ बच्चे भी शामिल थे।
2 of 5
अमेरिका वापस भेजे गए भारतीयों का आंकड़ा
- फोटो : Amar Ujala
15 साल में अमेरिका से कितने भारतीयों को वापस भेजा गया?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने 6 फरवरी यानी गुरुवार को संसद के दोनों सदनों में बयान दिया था। विपक्ष के हंगामे के बीच जयशंकर ने कहा था कि अमेरिकी अधिकारियों की ओर से की गई ऐसी कार्रवाई कोई नई नहीं है। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में वापस भेजे गए भारतीयों के आंकड़ों का भी खुलासा किया था। मंत्री ने राज्यसभा को बताया था कि 2009 से अब तक कुल 15,756 अवैध भारतीय अप्रवासियों को अमेरिका से वापस भारत भेजा गया है।
3 of 5
विदेश मंत्री जयशंकर
- फोटो : Amar Ujala
जयशंकर ने कहा था, 'हम निश्चित तौर पर अमेरिकी सरकार से यह सुनिश्चित करने के लिए बातचीत कर रहे हैं कि वापस आ रहे भारतीयों के साथ उड़ान के दौरान किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया जाए।' उन्होंने कहा था कि साथ ही सदन इस बात की सराहना करेगा कि हमारा ध्यान वैध यात्रियों के वीजा को आसान बनाने के लिए कदम उठाते समय अवैध आव्रजन उद्योग पर कड़ी कार्रवाई पर भी होना चाहिए। जयशंकर का कहना था, 'वास्तव में, अवैध आवागमन और प्रवासन में कई अन्य संबंधित गतिविधियां शामिल हैं, जो गैरकानूनी भी हैं। इसके अलावा, हमारे नागरिक जो अवैध रूप से आवागमन में संलिप्त होते हैं, वे स्वयं अन्य अपराधों का शिकार हो जाते हैं। इस क्रम में ये सभी अमानवीय परिस्थितियों के शिकार हो जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विपक्ष का प्रदर्शन
- फोटो : PTI
विपक्ष ने सरकार को घेरा
पहले विमान के भारत पहुंचते ही विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गया। उसने अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों को निर्वासित करने के तरीके को लेकर सरकार की आलोचना शुरू कर दी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा था, 'क्या लोगों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना चाहिए कि उन्हें हथकड़ी और जंजीरों में बांधकर वापस भेजा जाए।' समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया था। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और विरोध प्रदर्शन में शामिल कई अन्य विपक्षी सांसदों ने अपने हाथों में हथकड़ी पहन रखी थी।
विज्ञापन
5 of 5
Jaishankar
- फोटो : PTI
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि इस तरह के अवैध प्रवासन के दौरान दुर्भाग्य से मौतें भी हुई और जो लोग लौट आए, उन्होंने अपने कष्टप्रद और भयावह अनुभवों को साझा किया है। विदेश मंत्री ने कहा था, 'अगर वे विदेश में अवैध रूप से रहते हुए पाए जाते हैं तो यह सभी देशों का दायित्व भी बनता है कि वे अपने नागरिकों को वापस लें। यह स्वाभाविक रूप से उनकी राष्ट्रीयता के स्पष्ट सत्यापन पर आधारित है। यह नीति किसी एक विशिष्ट देश पर लागू नहीं होती और न ही केवल भारत द्वारा इसका अनुसरण किया जाता है। यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक सामान्य सिद्धांत है।'
जयशंकर ने अमेरिका से अब तक भारत निर्वासित किए गए लोगों के आंकड़े भी सदन के समक्ष रखे थे। उन्होंने कहा था कि साल 2009 में 734, साल 2010 में 799, साल 2011 में 597, साल 2012 में 530 भारतीयों को निर्वासित किया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।