Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Ashoka Pillar, Sanskrit mantra and tricolor, know how much the flag of the Indian Navy changed in 75 years?
{"_id":"6311d0cd76956a75c162e17b","slug":"ashoka-pillar-sanskrit-mantra-and-tricolor-know-how-much-the-flag-of-the-indian-navy-changed-in-75-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: अशोक स्तंभ, संस्कृत का मंत्र और तिरंगा, जानिए 75 साल में कितना बदला भारतीय नौसेना का ध्वज?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Indian Navy: अशोक स्तंभ, संस्कृत का मंत्र और तिरंगा, जानिए 75 साल में कितना बदला भारतीय नौसेना का ध्वज?
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 02 Sep 2022 03:15 PM IST
सार
यूं तो भारतीय नौसेना का इतिहास आठ हजार साल से भी पुराना है। इसका उल्लेख वेदों में भी मिलता है। दुनिया की पहली ज्वार गोदी का निर्माण हड़प्पा सभ्यता के दौरान 2300 ई. पू. के आसपास लोथल में माना जाता है, जो इस समय गुजरात के तट पर मौजूद मंगरोल बंदरगाह के निकट है।
भारतीय नौसेना को नया प्रतीक चिह्न मिल गया। नौसेना के ध्वज से रेड जॉर्ज क्रॉस हटा दिया गया है। इसके अलावा नौसेना के चिन्ह में अशोक स्तंभ को दिखाया गया है। इसमें संस्कृत के मंत्र को भी शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को नया ध्वज और चिह्न राष्ट्र को समर्पित किया।
आइए जानते हैं कि आजादी के बाद से नौसेना के ध्वज में कितना बदलाव हुआ और इसके मायने क्या हैं?
Trending Videos
2 of 9
भारतीय नौसेना
- फोटो : अमर उजाला
कब कब बदला नेवी का ध्वज
26 जनवरी 1950 को रॉयल इंडियन नेवी में से रॉयल शब्द को हटाया गया। इसे केवल इंडियन नेवी के नाम से जाना जाने लगा। आजादी के पहले तक नौसेना के ध्वज में ऊपरी कोने में ब्रिटिश झंडा बना रहता था। जिसकी जगह तिरंगे को जगह दी गई। इसके अलावा क्रॉस का चिन्ह भी था। ध्वज में बना क्रॉस सेंट जार्ज का प्रतीक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 9
1950 के बाद भारतीय नौसेना
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी बार भारतीय नौसेना के ध्वज को साल 2001 में बदला गया था। उस वक्त सफेद झंडे के बीच में जॉर्ज क्रॉस को हटाकर नौसेना के एंकर को जगह दी गई थी। ऊपरी बाएं कोने पर तिरंगे को बरकार रखा गया था। नौसेना के ध्वज में बदलाव की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसमें बदलाव के लिए मूल सुझाव वाइस एडमिरल वीईसी बारबोजा की ओर से आया था।
4 of 9
2001 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में भी नौसेना के ध्वज में बदलाव हुआ था।
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि 2004 में ध्वज और निशान में फिर से बदलाव किया गया। ध्वज में फिर से रेड जॉर्ज क्रॉस को शामिल कर लिया गया। तब कहा गया कि नीले रंग के कारण निशान स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं दे रहा था। नए बदलाव में लाल जॉर्ज क्रॉस के बीच में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को शामिल किया गया था।
विज्ञापन
5 of 9
नौसेना
- फोटो : अमर उजाला
2014 में फिर से इसमें बदलाव हुआ। तब देवनागरी भाषा में राष्ट्रीय प्रतीक के नीचे सत्यमेव जयते लिखा गया। अब इसमें फिर से बदलाव किया गया है। एक बार फिर से ध्वज से रेड जॉर्ज क्रॉस (लाल रंग की दो पट्टियां) को हटा दिया गया है। इसके साथ ही नेवी का चिह्न इसमें शामिल किया गया है। नए चिह्न में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को शामिल किया गया है। इसमें शेर को दहाड़ते हुए दिखाया गया है। नीचे शं नो वरुण: लिखा गया है। इसका मतलब है जल के देवता वरुण हमारे लिए मंगलकारी रहें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।