फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhagwant Mann Marriage: इन नेताओं ने भी की है दो-दो बार शादी, तीन ब्याह रचा चुके थरूर तो आज भी हैं सिंगल

Wed, 06 Jul 2022 04:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 06 Jul 2022 04:59 PM IST
सार

एक से ज्यादा शादियां करने वाले नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। आइये जानते हैं उन प्रमुख नेताओं के बारे में जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तो तीन शादियां की, लेकिन अब भी वे सिंगल हैं। 

विज्ञापन
Bhagwant Mann Marriage: These leaders have also married twice, Tharoor, who has married three times, is still single
kapil sibal, digvijay singh and shashi tharur - फोटो : amar ujala

पंजाब के सीएम भगवंत मान की दूसरी शादी मीडिया की सुर्खियों में है, लेकिन यह कोई अनूठा मामला नहीं है। उनके पहले भी कई वरिष्ठ नेताओं ने दूसरी व तीसरी शादियां भी की हैं। एक से ज्यादा शादियां करने वाले नेताओं की फेहरिस्त काफी लंबी है। आइये जानते हैं उन प्रमुख नेताओं के बारे में जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तो तीन शादियां की, लेकिन अब भी वे सिंगल हैं। 

सिब्बल ने प्रोमिला से की दूसरी शादी

Bhagwant Mann Marriage: These leaders have also married twice, Tharoor, who has married three times, is still single
सिब्बल ने प्रोमिला से की दूसरी शादी - फोटो : सोशल मीडिया

पूर्व केंद्रीय मंत्री व लंबे समय तक कांग्रेस नेता रहे कपिल सिब्बल ने दो विवाह किए। उनकी पहली पत्नी नीना सिब्बल थीं। नीना सिब्बल की  कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता प्रोमिला से शादी की। सिब्बल ने हाल ही में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। वे सपा की मदद से राज्यसभा के लिए चुने गए हैं। 

दिग्विजय सिंह ने की दो शादियां

Bhagwant Mann Marriage: These leaders have also married twice, Tharoor, who has married three times, is still single
दूसरी पत्नी अमृता सिंह के साथ दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी दो शादियां की। पहली पत्नी आशा सिंह का 2013 में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद 2015 में उन्होंने पत्रकार अमृता सिंह से दूसरी शादी की। आशा सिंह से उनकी चार बेटियां और एक बेटा जयवर्धन सिंह है। जयवर्धन सिंह मप्र की पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार में मंत्री रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थरूर ने की तिलोत्तमा, क्रिस्टा व सुनंदा से शादियां

Bhagwant Mann Marriage: These leaders have also married twice, Tharoor, who has married three times, is still single
सुनंदा पुष्कर-शशि थरूर (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक दो नहीं बल्कि तीन शादियां की। उनकी पहली पत्नी तिलोत्तमा मुखर्जी थीं। दूसरी पत्नी क्रिस्टा गिल और तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर थीं। तिलोत्तमा मुखर्जी, स्व. कैलाशनाथ काटजू की नाती हैं। काटजू नेहरू मंत्रिमंडल में रहे थे। वह अपनी खास बंगाली खूबसूरती के लिए जानी जाती थी। 1981 में थरूर और तिलोत्तमा की शादी हुई थी। उनके जुड़वां बेटे हैं कनिष्क और ईशान। 2007 में शशि और तिलोत्तमा के संबंध टूट गए। तिलोत्तमा अब न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में पढ़ाती हैं। इसके बाद थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में राजनयिक रहते हुए कनाडा मूल की क्रिस्टा गिल से शादी की थी। इसके बाद थरूर ने भारत आकर राजनीति में कदम बढ़ाए और क्रिस्टा को यह रास नहीं आया और 2010 में क्रिस्टा से उनकी शादी टूट गई। इसके बाद थरूर ने सुनंदा पुष्कर से तीसरी शादी की थी। यह भी चार साल ही चली और 2014 में सुनंदा की दिल्ली की एक होटल में रहस्यमयी हालत में मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन

रामविलास पासवान

Bhagwant Mann Marriage: These leaders have also married twice, Tharoor, who has married three times, is still single
दूसरी पत्नी रीना के साथ रामविलास पासवान - फोटो : सोशल मीडिया
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान ने भी दो शादियां की थी। उनकी दूसरी पत्नी रीना हरियाणा की थी। रीना और पासवान की शादी 1982 में हुई थी। चिराग पासवान उनके पुत्र हैं। वह जमुई से सांसद हैं। पासवान की दो बेटियां हैं, उषा और आशा। रामविलास पासवान की पहली पत्नी रत्ना पासवान हैं, जो कि बिहार में रहती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed