फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खबरें फटाफट: दिन की 5 बड़ी खबरें एक क्लिक में

Fri, 09 Sep 2016 08:13 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 09 Sep 2016 08:13 AM IST
विज्ञापन
big news of ninth september 2016
kashmir - फोटो : PTI
#कश्मीर घाटी से कर्फ्यू और पाबंदियां हटीं, लेकिन नहीं थम रहीं हिंसक झड़पें 


#अभी भी काम कर रहा रामवृक्ष का संगठन!

#जीएसटी विधेयक को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, रफ्तार पकड़ेगा बिल

#इसरो ने लॉन्च किया अत्याधुनिक मौसम उपग्रह

#बगदादी की अब खैर नहीं, हिलेरी बोलीं-अगर राष्ट्रपति बनीं तो ओसामा की तरह मारूंगी

कश्मीर घाटी से कर्फ्यू और पाबंदियां हटीं, लेकिन नहीं थम रहीं हिंसक झड़पें

big news of ninth september 2016
kashmir - फोटो : PTI
कश्मीर घाटी से बृहस्पतिवार को कर्फ्यू और पाबंदियां हटा ली गईं। इसके बावजूद दक्षिण कश्मीर सहित कुछ अन्य इलाकों में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। इनमें जवानों सहित 50 से अधिक लोग जख्मी हो गए। सुरक्षा बलों पर कई जगह उपद्रवियों ने जमकर पत्थरबाजी की। सीआरपीएफ के 17 जवान पत्थरबाजी में घायल हुए हैं।

शोपियां के केलार गांव में हिंसा भड़काने के लिए हो रही रैली को नियंत्रित करने पहुंची सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर जमकर पथराव किया गया। हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले और पैलेट गन का प्रयोग करना पड़ा। हिंसक झड़प में करीब 30 लोग घायल हो गए।

अभी भी काम कर रहा रामवृक्ष का संगठन!

big news of ninth september 2016
ramvriksha yadav mathura 2 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा-बरेली

जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष की मौत के बाद माना जा रहा है कि स्वाधीन भारत विधिक संगठन पूरी तरह से खत्म हो गया है। अब प्रदेश के किसी भी जिले में इसका गठन नहीं बचा है। लेकिन खुफिया एजेंसियां अब इस तथ्य को फिर रिव्यू कर रही हैं। कुछ जनपदों से मिले इनपुट के बाद ऐसा कराया जा रहा है। प्रदेश के साथ मध्यप्रदेश और बिहार से भी जानकारियां हासिल की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी विधेयक को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, रफ्तार पकड़ेगा बिल

big news of ninth september 2016
PRESIDENT - फोटो : PRESIDENT
वस्तु एवं सेवा कर -जीएसटी- विधेयक को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की मंजूरी मिल गई है। प्रणब मुखर्जी ने जीएसटी से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर हस्ताक्षर कर दिए हैं।  इसी के साथ अगले साल एक अप्रैल से देश भर में वस्तु एवं सेवा कर -जीएसटी- प्रणाली को लागू करने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन

इसरो ने लॉन्च किया अत्याधुनिक मौसम उपग्रह

big news of ninth september 2016
ISRO - फोटो : pti
स्वदेशी क्रायोजेनिक अपर स्टेज से लैस हेवी-ड्यूटी रॉकेट की पहली परिचालन उड़ान से सफलता की इबारत लिखते हुए भारत ने बृहस्पतिवार को अत्याधुनिक मौसम उपग्रह इनसैट-3डीआर लांच किया। इसे जीएसएलवी-एफ05 के जरिए लांच किया गया।
 
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लांच पैड से शाम के 4.50 बजे 49.13 मीटर लंबे रॉकेट ने उड़ान भरी। इसने आकाश को चीरते हुए लगभग 17 मिनट बाद 2,211 किग्रा वजनी इनसैट-3डीआर को जिसोसिन्क्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में स्थापित किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed