{"_id":"5e7979d58ebc3e75db266bd8","slug":"corona-virus-in-india-lock-down-in-548-districts-of-30-states-show-situation-in-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: 30 राज्यों के 548 जिलों में लॉकडाउन, तस्वीरों में देखें क्या है आज का हाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Coronavirus: 30 राज्यों के 548 जिलों में लॉकडाउन, तस्वीरों में देखें क्या है आज का हाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 24 Mar 2020 03:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
Coronavirus Effect
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले धीरे-धीरे बढ़ते ही जा रहे हैं। देशभर में अबतक इस वायरस से नौ लोगों की जान जा चुकी है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 498 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 478 मामले होने की पुष्टि की है जिनमें से 40 रोगी विदेशी हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए 30 राज्यों के 548 जिलों में लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। जबकि दिल्ली समेत चार राज्यों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। रविवार को जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। आज लॉकडाउन का दूसरा दिन है। तस्वीरों में देखें क्या है हाल...
2 of 9
- फोटो : ANI
पंजाब में लॉकडाउन के दौरान लापरवाही बरतने पर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य के 22 जिलों में कर्फ्यू लगा दिया है। मंगलवार सुबह अमृतसर में लोग जरूरी सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकले। दुध की दुकान पर एक खरीददार ने कहा कि सरकार ने कोरोना वायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए सही कदम उठाया है, लेकिन सरकार को उस समय को बताना होगा जब आवश्यक सामान बेचने वाली दुकानें खुली रहेंगी।
3 of 9
- फोटो : ANI
दिल्ली में भी कोरोना वायरस के प्रसार को देखते हुए कर्फ्यू लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से इसका सख्ती से पालन करने की अपील की है। वहीं शहर में पूर्ण लॉकडाउन के बीच यातायात की आवाजाही की जांच के लिए दिल्ली-कापसहेड़ा सीमा के पास बैरियर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Coronavirus Effect
- फोटो : ANI
यह तस्वीर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की है। जहां मंगलवार सुबह लॉकडाउन के बीच लोग सब्जी और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए बाहर निकले।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : ANI
दिल्ली में लॉकडाउन के दूसरे दिन शाहीन बाग के धरनास्थल को पुलिस ने पूरी तरह खाली करा दिया है। दक्षिण पूर्वी जिले के डीसीपी ने बताया कि मंगलवार सुबह वहां मौजूद प्रदर्शनकारियों से धरनास्थल को खाली करने की अपील की गई, लेकिन वे नहीं माने। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।