Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Delhi Sikh Gurdwara Prabandhak Committee started the largest dialysis hospital in the country
{"_id":"6044a74c9836f30dcf502db8","slug":"delhi-sikh-gurdwara-prabandhak-committee-started-the-largest-dialysis-hospital-in-the-country","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यहां डायलिसिस के लिए एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा, फ्री में होगा इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यहां डायलिसिस के लिए एक भी पैसा नहीं देना पड़ेगा, फ्री में होगा इलाज
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 07 Mar 2021 03:46 PM IST
सार
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने शुरू किया रविवार को देश का सबसे बड़ा डायलसिस अस्पताल
इस अस्पताल में रोजाना 500 मरीजों की हो सकेगी निशुल्क में डायलिसिस
विज्ञापन
1 of 3
डीएसजीपीसी ने शुरू किया देश का सबसे बड़ा डायलसिस अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीपीसी) ने दिल्ली के बाला साहिब गुरुद्वारे में किडनी के मरीजों के लिए फ्री में डायलिसिस की सुविधा शुरू की है। इसके लिए डीएसजीपीसी ने गुर एक डायलिसिस अस्पताल की रविवार से शुरुआत की। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यह देश का पहला सबसे बड़ा निशुल्क सुविधा वाला डायलिसिस अस्पताल है। उन्होंने कहा इस अस्पताल में मरीजों को एक भी पैसा नहीं देना होगा। यहां कोई भी कैश काउंटर नहीं होगा। सिर्फ बीमार मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन के लिए एक काउंटर की व्यवस्था होगी।
अत्याधुनिक तकनीक से लैस मशीनें
रविवार को शुरू हुए इस अस्पताल में 100 बेड की व्यवस्था की गई है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि यहां लगाई गई सभी मशीनें और उपकरण जर्मनी समेत दुनिया के कई अलग-अलग मुल्कों से मंगवाए गए हैं। सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से लैस हैं।
Trending Videos
एक दिन में 600 मरीजों का हो सकेगा डायलिसिस
2 of 3
डीएसजीपीसी ने दक्षिण भारत के कई किडनी रोग विशेषज्ञों को अस्पताल से जोड़ा
- फोटो : अमर उजाला
डीएसजीपीसी के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं कि इस अस्पताल में देश के किसी भी राज्य और शहर से आने वाला कोई भी मरीज अपनी डायलिसिस करा सकेगा। उन्होंने बताया कि इस अस्पताल में एक दिन में तकरीबन 600 मरीजों की डायलिसिस की सुविधा होगी। अस्पताल में देश के प्रमुख किडनी रोग विशेषज्ञ होंगे। इसके अलावा डीएसजीपीसी ने दक्षिण भारत के भी कई मशहूर किडनी रोग विशेषज्ञों को अस्पताल से जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट के हिसाब से मुफ्त में भोजन की सुविधा
3 of 3
मरीजों के लिए और भी कई निशुल्क सुविधाएं होंगी शुरू
- फोटो : अमर उजाला
इस किडनी सेंटर में इलाज कराने वाले लोगों को उनकी डाइट के हिसाब से मुफ्त में भोजन भी मिलेगा। डीएसजीपीसी के अध्यक्ष सिरसा ने बताया कि जल्द ही मरीजों के लिए और भी कई निशुल्क सुविधाएं शुरू की जानी हैं।
महीनों का इंतजार होगा खत्म
अभी देश के किसी भी नामी सरकारी अस्पताल में डायलिसिस के लिए मरीजों को महीनों का इंतजार करना पड़ता है। डायलिसिस के मरीजों को तय समय पर ही अपनी डायलिसिस करानी होती है। प्राइवेट अस्पतालों में जहां एक डायलिसिस का खर्च तीन हजार से पंद्रह हजार रुपये तक करना पड़ता है वहीं सरकारी अस्पताल में इसकी कीमत ज्यादा तो नहीं होती, लेकिन वेटिंग महीनों की होती है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा कहते हैं ऐसे में कमेटी द्वारा शुरू किए गए इस अस्पताल से मरीजों को निश्चित तौर पर बड़ा फायदा होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।