{"_id":"60449ff98ebc3e5924446f8b","slug":"ipl-2021-no-team-will-play-at-their-home-venue-bcci-releases-schedule-and-all-the-details","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2021 की रणभेरी: आठ टीम के बीच 52 दिन में होंगे 60 मैच, पहली बार कोई टीम घर में नहीं खेलेगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2021 की रणभेरी: आठ टीम के बीच 52 दिन में होंगे 60 मैच, पहली बार कोई टीम घर में नहीं खेलेगी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 07 Mar 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
मुंबई इंडियंस
- फोटो : ट्विटर @mipaltan
Link Copied
आईपीएल 2021 के आयोजन से जुड़े सभी सवालों के जवाब रविवार को बीसीसीआई की तरफ से दे दिए गए। 9 अप्रैल से 14वें सीजन का आगाज होगा। तमाम तरह की आशंकाओं और अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय बोर्ड ने लीग के आधिकारिक शेड्यूल का एलान कर दिया। कोरोना महामारी को मद्देनजर रखते हुए बीसीसीआई ने कई सारे बदलाव भी किए हैं और लीग के आयोजन की तैयारियों पर स्थिति स्पष्ट की। ऐसे में आइए जानते हैं आईपीएल 2021 से जुड़ी सभी अहम बातें..
Trending Videos
2 of 6
आईपीएल 2021
- फोटो : twitter@IPL
टी-20 लीग के 14वें सत्र की शुरुआत नौ अप्रैल से होगी। इस दिन चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में गत विजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आमने-सामने होगी। यह मुकाबला शाम के 7:30 से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आईपीएल 2021
- फोटो : twitter@IPL
देश के छह अलग-अलग स्थानों पर कुल 52 दिनों तक मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान कुल 56 लीग मैच और प्लेऑफ-फाइनल के चार मुकाबले होंगे। दिलचस्प यह होगा कि सभी टीमें लीग स्टेज के मुकाबले सिर्फ चार स्थानों पर खेलेंगी।
4 of 6
आईपीएल 2021
- फोटो : social media
इस बार के आईपीएल में राजस्थान, पंजाब और हैदराबाद में मुकाबले नहीं खेले जाएंगे। सभी मुकाबले सिर्फ छह शहरों में होंगे। चेन्नई, मुंबई कोलकाता और बंगलूरू दस-दस मैचों की मेजबानी करेंगे तो अहमदाबाद और दिल्ली में आठ-आठ मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
5 of 6
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ट्विटर @ipl
आईपीएल 2021 में सबसे बड़ा बदलाव यह होगा कि टीमें अपने घरेलू मैदान पर एक भी मुकाबले नहीं खेल पाएंगी यानि किसी भी टीम को घरेलू परिस्थितियों का फायदा नहीं मिलेगा। सभी मैच तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे और कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी। सभी टीमें लीग स्टेज के दौरान छह स्थानों में से चार पर ही मैच खेलेंगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।