आखिरकार लंबे इंतजार के बाद इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की तारीखों का एलान रविवार को हो ही गया। आज से ठीक 32 दिन बाद बंद स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा। BCCI ने रविवार को पूरा शेड्यूल जारी किया। पहला मैच 9 अप्रैल को गतविजेता मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच तटस्थ स्थान चेन्नई में होगा। टूर्नामेंट का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 30 मई को खेला जाएगा।
IPL 2021 का शेड्यूल: इन दो टीम के बीच होगा पहला मैच, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल
इस बार पंजाब, हैदराबाद, राजस्थान को मेजबानी का मौका नहीं मिला है। 52 दिन तक चलने वाले IPL के कुल 60 मुकाबले छह शहरों अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में होंगे। फाइनल और प्ले-ऑफ के मैच अहमदाबाद में खेले जाएंगे। इस बार आईपीएल की सबसे बड़ी खासियत यह होगी कि सभी मुकाबले तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे और कोई भी टीम अपने घर में मैच नहीं खेलेगी।
टूर्नामेंट में कुल 11 डबल हेडर (एक दिन में दो मुकाबले) खेले जाएंगे। दोपहर के मुकाबले 3:30 से शुरू होंगे जबकि शाम के मैच 7:30 से खेले जाएंगे। सबसे बड़ी बात इस बार का टूर्नामेंट भी पिछले सीजन की तरह दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियमों में खेले जाएंगे और फैंस की एंट्री पर बाद में कोई फैसला लिया जाएगा।
🚨 BCCI announces schedule for VIVO IPL 2021 🚨
— IndianPremierLeague (@IPL) March 7, 2021
The season will kickstart on 9th April in Chennai and the final will take place on May 30th at the Narendra Modi Stadium, Ahmedabad.
More details here - https://t.co/yKxJujGGcD #VIVOIPL pic.twitter.com/qfaKS6prAJ
भारत के कप्तान और उपकप्तान के बीच पहली जंग जबरदस्त होने की उम्मीद है। पिछला सीजन कोरोना के चलते मार्च-अप्रैल की बजाय सितंबर-नवंबर में भारत के बाहर यूएई में कराया गया था। तब उद्घाटन मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस आमने-सामने थी। पहला मैच भले ही धोनी की सीएसके ने जीता था, लेकिन वह पहली बार प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई थी जबकि मुंबई ने सर्वाधिक पांचवीं बार खिताब जीता था।