फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dhanteras 2022: धनतेरस पर लोगों ने की जमकर खरीदारी, बाजारों में उमड़ा हुजूम, देखें तस्वीरें

Sat, 22 Oct 2022 10:38 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 22 Oct 2022 10:38 PM IST
सार

धनतेरस पर इस बार लक्ष्मी और गणेश जी, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े, सोने और बर्तनों की दुकानें लोगों से गुलजार हैं।  

विज्ञापन
Dhanteras 2022: People shop on Dhanteras  crowds gathered in the markets  see photos
धनतेरस के मौके पर बाजारों में उमड़ी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया
 देश में त्योहारों का मौसम चल रहा है। आज, धनतेरस के आरंभ से दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आज धनतेरस के मौके पर देश भर में लोग जमकर खरीददारी कर रहे हैं। धनतेरस पर इस बार  लक्ष्मी और गणेश जी, इलेक्ट्रिक सामान, कपड़े, सोने और बर्तनों की दुकानें लोगों से गुलजार हैं। धनतेरस पर लोगों द्वारा सोने, चांदी, हीरे के आभूषणा बनने की बुकिंग से दुकानदारों में खुशी का माहौल है।  बाजारों में इस बार लोगों की भीड़ को देखकर लगता है कि इस बार दीवाली के मौके पर व्यापारियों की चांदी रहेगी।  

 

चेन्नई में भारी भीड़

Dhanteras 2022: People shop on Dhanteras  crowds gathered in the markets  see photos
चेन्नई के टी नगर इलाके में खरीदारी करने के लिए बाजारों में उमड़े लोग। - फोटो : ANI
 दीवाली से पहले धनतेरस के मौके पर लोग अपने उत्साह को रोक नहीं पा रहे हैं। धनतेरस के मौके पर चेन्नई के टी नगर इलाके में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस दौरान यहां, बर्तनों से लेकर सोने चांदी की दुकानों और कपड़े आदि की जमकर खरीदारी हो रही है। महामारी के दो सालों के बाद लोग खुलकर मार्केट में खरीददारी कर रहे हैं। गौरतलब है कि इस वर्ष दीवाली सोमवार, 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। धनतेरस या धन्वंतरि जयंती या धनत्रयोदशी या धन्वंतरी त्रयोदशी पर्व का प्रथम दिवस माना जाता है। 
 

कर्नाटक में ज्वैलरी शॉप लोगों से गुलजार 

Dhanteras 2022: People shop on Dhanteras  crowds gathered in the markets  see photos
कर्नाटक में सोने की दुकानों में मौजूद लोग। - फोटो : ANI
 तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की तरह ही कर्नाटक के बेंगलुरू में भी लोगों की भारी भीड़ बाजारों में मौजूद है। यहां पांच दिवसीय दिवाली त्योहार की शुरुआत के त्योहार धनतेरस के अवसर पर लोग बेंगलुरु की आभूषण की दुकानों पर सोने के आभूषण खरीदते दिखे। ना केवल आभूषण बल्कि इलेक्ट्रॉनिक आइटम भी लोग अपने-अपने घरों को लेकर जा रहे हैं। इसके पीछे यह कारण भी देखने में आया है कि इस बार दुकानदार भी काफी लुभावने ऑफर दे रहे हैं।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना में भी सज गए बाजार

Dhanteras 2022: People shop on Dhanteras  crowds gathered in the markets  see photos
पटना में भी सज गए बाजार - फोटो : ANI
 धनतेरस से दीपावली पर्व की शुरुआत होते ही पटना में भी बाजार सज गए हैं। पटना के बाजार में इस बार स्वदेशी को जोर दिया जा रहा है। यहां  रंग-बिरंगे बर्तन, सजावटी सामान और मिट्टी के दीये खूब बिक रहे हैं।  
 
विज्ञापन

भगवान धन्वंतरि की होती है पूजा 

Dhanteras 2022: People shop on Dhanteras  crowds gathered in the markets  see photos
चांदी की मां लक्ष्मी की मूर्ति। - फोटो : ANI
 गौरतलब है कि धनतेरस की के दिन शाम के समय भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन लोग गणेश भगवान के साथ मां लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदते हैं। इसके अलावा धनतेरस पर सोना-चांदी, जमीन, मकान, बर्तन और अन्य तरह की चीजों की खरीदारी होती है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed