Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Eyewitness of Dombivli blast described incident Says Everything was over in just five seconds
{"_id":"66516d7b97fe2754f10e5c1f","slug":"eyewitness-of-dombivli-blast-described-incident-says-everything-was-over-in-just-five-seconds-2024-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"‘पांच सेकंड में सब खत्म’: डोंबिवली फैक्टरी धमाके में घायल शख्स ने बताए उस दिन के हालात, PHOTOS में देखें तबाही","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
‘पांच सेकंड में सब खत्म’: डोंबिवली फैक्टरी धमाके में घायल शख्स ने बताए उस दिन के हालात, PHOTOS में देखें तबाही
डोंबिवली में हुए बॉयलर ब्लास्ट की भयावहता इसी बात से पता चलती है कि पांच सेंकड में वहां सब कुछ नष्ट हो गया। फैक्ट्री में काम करने वाले अवदेश कुमार ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था। पांच सेकंड में सब कुछ बर्बाद हो गया। ऐसा लगा जैसे वहां प्रलय आ गया।
2 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट
- फोटो : PTI
कुमार गुरुवार को कंपनी में ही थे, जब वहां हादसा हुआ। धमाके के बाद धातु के टुकड़े और मलबे इधर-उधर उड़ने लगे। पूरा परिसर लोहे और कांच के टुकड़ों से भर गया था। अफरा-तफरी मच गई। हर तरफ सिर्फ लोगों के चिल्लाने की आवाज थी।
3 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट
- फोटो : PTI
कुमार उन 60 लोगों में शामिल हैं, जो हादसे के वक्त घायल हो गए थे। बता दें, हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। कुमार ने बताया कि अफरा-तफरी के दौरान एक लोहे का एक एंगल मेरी पीठ पर लग गया। एंगल करीब पांच किलो का था। कुछ देर के लिए मेरे लिए सब कुछ सुन्न हो गया। मेरे शरीर से सिर्फ और सिर्फ खून निकल रहा था। दर्द इस कदर हो रहा था कि मैं आपको शब्दों में नहीं बता सकता। मैंने आस-पास के लोगों से मदद मांगी पर कोई सुनने वाला नहीं था। सब अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट
- फोटो : PTI
उन्होंने बताया कि कंपनी का सब कुछ क्षतिग्रस्त हो गया है। वहां अब कुछ भी नहीं बचा है। इससे पहले, एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया था कि विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों की कांच की खिड़कियों में दरारें आ गईं थीं। कई घर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 6
डोंबिवली ब्लास्ट
- फोटो : PTI
पुलिस ने आज फैक्ट्री के मालिक और मुख्य आरोपी मलय प्रदीप मेहता को गिरफ्तार कर लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई की है। आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मलय मेहता की मां मालती मेहता को भी ठाणे पुलिस ने नासिक से हिरासत में लिया है। बता दें, पुलिस ने एक दिन पहले मालिकों और निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर में मलय प्रदीप मेहता, मालती प्रदीप मेहता और अन्य निदेशकों, प्रबंधन कर्मचारियों और अधिकारियों के नाम हैं, जो फैक्ट्री की देखरेख कर रहे थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।