Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Faces Of The Day ED questioning Rahul Gandhi Mamata Banerjee new bet and Siddhant Kapoor in custody Latest News Update
{"_id":"62a74cc3ef838b598126c121","slug":"faces-of-the-day-ed-questioning-rahul-gandhi-mamata-banerjee-new-bet-and-siddhant-kapoor-in-custody-latest-news-update","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faces Of The Day: राहुल गांधी से ED की पूछताछ, ममता बनर्जी का नया दांव और हिरासत में सिद्धांत कपूर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Faces Of The Day: राहुल गांधी से ED की पूछताछ, ममता बनर्जी का नया दांव और हिरासत में सिद्धांत कपूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 13 Jun 2022 08:54 PM IST
सार
हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चर्चा में रहे। राहुल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी कार्यालय पहुंचे, जहां उनसे दिनभर पूछताछ हुई। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
2 of 5
Rahul Gandhi
- फोटो : Amar Ujala
राहुल गांधी
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से पहले तीन घंटे की ईडी की पूछताछ के बाद खत्म हो गई है। लंच ब्रेक के दौरान राहुल सोनिया गांधी से मिलने अस्पताल पहुंचे। यहां से एक फिर वे ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे दूसरे दौर की पूछताछ की गई। पढ़ें पूरी खबर
3 of 5
Mamata Banerjee
- फोटो : Amar Ujala
ममता बनर्जी
राज्य विश्विविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की छुट्टी जल्द हो सकती है। इसके लिए आज यानी सोमवार को बंगाल विधानसभा ने राज्य सहायता प्राप्त विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति के रूप में सीएम ममता बनर्जी को नियुक्त करने के लिए पेश किए गए विधेयक पर मुहर लगा दी है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Siddhant Kapoor
- फोटो : Amar Ujala
सिद्धांत कपूर
अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में रेव पार्टी में छापेमारी के बाद हिरासत में ले लिया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई को बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि श्रद्धा कपूर के भाई का नाम कथित तौर पर ड्रग्स का सेवन करने वाले 6 लोगों में शामिल है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 5
Rishabh Pant
- फोटो : Amar Ujala
ऋषभ पंत
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दूसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद दिग्गजों ने कप्तान पंत के फैसलों पर सवाल खड़े किए हैं। सुनील गावस्कर से लेकर आशीष नेहरा, पार्थिव पटेल और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ भी ऋषभ पंत के फैसलों को देख हैरान नजर आए। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।