फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Faces Of The Day: कैलाश विजयवर्गीय की जुबान फिसली, मंडाविया के विमान की आपात लैंडिंग और बॉलीवुड गानों पर थिरके दीपक चाहर

Sun, 19 Jun 2022 10:27 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 19 Jun 2022 10:27 PM IST
सार

अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई। 
 
विज्ञापन
Faces Of The Day: Kailash Vijayvargiya tongue slips Mansukh Mandaviya plane makes an emergency landing and Deepak Chahar dances to Bollywood songs
Faces Of The Day - फोटो : Amar Ujala

अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई। 

Faces Of The Day: Kailash Vijayvargiya tongue slips Mansukh Mandaviya plane makes an emergency landing and Deepak Chahar dances to Bollywood songs
kailash vijayvargiya - फोटो : Amar ujala

कैलाश विजयवर्गीय
अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहे विरोध के बीच भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नई बात कहकर बहस छेड़ दी है। विजयवर्गीय ने कहा कि अग्निपथ योजना से निकले अग्निवीरों को भाजपा कार्यालयों में सुरक्षा गार्ड के लिए प्राथमिकता दी जाएगी। इस बयान के बाद चौतरफा आलोचना हुई तो विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा कि मेरी बात का गलत अर्थ निकाला गया। पढ़ें पूरी खबर

Faces Of The Day: Kailash Vijayvargiya tongue slips Mansukh Mandaviya plane makes an emergency landing and Deepak Chahar dances to Bollywood songs
Mansukh Mandaviya - फोटो : Amar Ujala

मनसुख मंडाविया
दिल्ली से जबलपुर जा रहे स्पाइसजेट विमान में उड़ान भरने के बाद आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद उसे आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल-1 पर इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई। विमान में उस समय क्रू मेंबर समेत 82 यात्री सवार थे। विमान में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया भी सवार थे, जिन्हें जबलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होना था। बाद में केंद्रीय मंत्री सहित अन्य यात्रियों को दूसरे विमान से गंतव्य की ओर भेजा गया। स्पाइसजेट की ओर से केंद्रीय मंत्री के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Faces Of The Day: Kailash Vijayvargiya tongue slips Mansukh Mandaviya plane makes an emergency landing and Deepak Chahar dances to Bollywood songs
Priyanka Gandhi - फोटो : Amar Ujala

प्रियंका गांधी
सेना में भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना का पूरे देश के युवा विरोध कर रहे हैं। इन युवाओं का साथ देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने रविवार को जंतर-मंतर पर सत्याग्रह का आयोजन किया, लेकिन जनता के आंदोलन की पहचान के तौर पर जानी जाने वाले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन केवल कांग्रेस के चंद नेताओं और उनके कुछ कार्यकर्ताओं का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन तक ही सिमट कर रह गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Faces Of The Day: Kailash Vijayvargiya tongue slips Mansukh Mandaviya plane makes an emergency landing and Deepak Chahar dances to Bollywood songs
Deepak Chahar - फोटो : Amar Ujala

दीपक चाहर
भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर ने शादी के लगभग तीन सप्ताह बाद डांस का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चाहर अपनी पत्नी जया भारद्वाज के साथ रोमांटिक डांस करते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है इस दौरान उनके ऊपर क्रिकेट मैच से ज्यादा दबाव था। दीपक चाहर ने एक जून को अपनी गर्लफ्रेंड जया भारद्वाज के साथ शादी की थी। यह शादी उनके गृह नगर आगरा में हुई थी और क्रिकेट जगत की हस्तियां इस शादी का हिस्सा बनी थीं। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed