Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Faces Of The Day Sanjay Raut ED custody Nirmala Sitharaman Parliament Achinta Sheuli wins gold CWG 2022
{"_id":"62e7f5a3b849194dd1094496","slug":"faces-of-the-day-sanjay-raut-ed-custody-nirmala-sitharaman-parliament-achinta-sheuli-wins-gold-cwg-2022","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Faces Of The Day: संजय राउत को ईडी की हिरासत, निर्मला सीतारमण का सदन में जवाब और अचिंता शेउली ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Faces Of The Day: संजय राउत को ईडी की हिरासत, निर्मला सीतारमण का सदन में जवाब और अचिंता शेउली ने जीता स्वर्ण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 01 Aug 2022 09:40 PM IST
सार
अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
विज्ञापन
1 of 5
Faces Of The Day
- फोटो : Amar Ujala
Link Copied
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय भारोत्तोलकों का शानदार प्रदर्शन जारी है। इस इवेंट में देश को कुल छह पदक मिले हैं और सभी वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं। ऐसे में अमर उजाला आपके लिए खास कॉलम लेकर आया है, जिसका नाम है आज के चर्चित चेहरे। इसमें हम आपको रोजाना उन लोगों के बारे में बताएंगे, जो दिनभर सुर्खियों में रहे या जिनकी वजह से पूरे देश में हलचल मच गई।
Trending Videos
2 of 5
anchita gold medal
- फोटो : Amar Ujala
अचिंता शेउली
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पुरुषों के 73 किलोग्राम फाइनल में अचिंता शेउली ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस इवेंट में यह भारत का तीसरा स्वर्ण है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इस युवा एथलीट की सराहना की और कहा कि अब एक पदक आ चुका है तो उन्हें उम्मीद है कि शेउली को आखिरकार एक फिल्म देखने का समय मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Sanjay Raut
- फोटो : Amar Ujala
संजय राउत
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में छह घंटे से अधिक समय तक पूछताछ के बाद आधी रात को शिवसेना नेता संजय राउत को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, राउत ने दावा किया कि वह निर्दोष हैं और उन्हें फंसाया जा रहा है। वहीं मेडिकल के बाद आज उन्हें PMLA अदालत में पेश किया गया। इसके बाद उन्हें चार अगस्त तक की ईडी हिरासत में भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
4 of 5
निर्मला सीतारमण।
- फोटो : Amar Ujala
निर्मला सीतारमण
विपक्ष के हंगामे के चलते दो हफ्तों तक संसद की कार्यवाही बाधित रहने के बाद सरकार महंगाई पर चर्चा के लिए तैयार हो गई है। आज महंगाई पर लोकसभा में चर्चा हुई। मंगलवार को राज्यसभा में इस पर बहस होगी। लोकसभा में चर्चा को आज के लिए नियम 193 के तहत सूचीबद्ध किया गया था। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारणम ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
5 of 5
Om Birla
- फोटो : Amar Ujala
ओम बिरला
मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में चला आ रहा गतिरोध खत्म हो गया। सोमवार को लोकसभा से निलंबित सांसदों का निलंबन खत्म हो गया। इसी के साथ सदन में महंगाई के मुद्दे पर चर्चा भी शुरू हो गई। दरअसल, लोकसभा में हंगामे के आरोप में कांग्रेस के चार सांसदों ज्योतिमणि, राम्या हरिदास, मणिकम टैगोर, टीएन प्रतापन को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।