लद्दाख सेक्टर स्थित गलवान घाटी में चीनी सेना का डटकर मुकाबला करने वाले कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत महावीर चक्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को हुए कार्यक्रम में यह सम्मान उनकी मां और पत्नी को सौंपा। कर्नल संतोष बाबू गलवान घाटी में ऑब्जर्वेशन पोस्ट पर तैनात थे, उसी समय चीनी सेना ने भारत पर हमला किया, जिसके बाद संतोष बाबू ने आगे बढ़कर दुश्मन का सामना किया और देश के लिए शहीद हो गए।
Gallantry Awards 2021: गलवान घाटी में चीन के छक्के छुड़ाने वाले कर्नल संतोष बाबू को महावीर चक्र, इन जांबाजों के शौर्य का हुआ सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:45 PM IST
सार
राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के वीर सपूतों को वीरता पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
सूबेदार संजीव कुमार को मिला कीर्ति चक्र
सूबेदार नुदुराम सोरेन को वीर चक्र
विज्ञापन
विज्ञापन