फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gujarat Election: वोट देने के बाद मोदी के पैदल चलने पर क्यों हो रहा बवाल? जानें मतदान के दिन के नियम

Mon, 05 Dec 2022 05:31 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Mon, 05 Dec 2022 05:31 PM IST
सार

सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई पीएम मोदी ने पैदल चलकर कोई बड़ी गलती कर दी? चुनाव आयोग का नियम क्या कहता है? क्या इसपर आयोग कोई कार्रवाई करेगा? कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं? आइए समझते हैं... 

विज्ञापन
Gujarat Election: Did PM Modi make a big mistake by walking after casting his vote? Know what the rule says
गुजरात चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
गुजरात में दूसरे फेज की वोटिंग खत्म हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह करीब नौ बजे अहमदाबाद के रानिप में निशान पब्लिक स्कूल में मतदान किया। मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए पीएम मोदी करीब 200 मीटर तक पैदल चले। अब इसी को लेकर बवाल शुरू हो गया है। कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों ने इसे रोड शो करार दिया। कहा कि प्रधानमंत्री ने रोड शो करके आचार संहिता का उल्लंघन किया है। चुनाव आयोग से इस मामले में पीएम मोदी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 


ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या वाकई पीएम मोदी ने पैदल चलकर कोई बड़ी गलती कर दी? चुनाव आयोग का नियम क्या कहता है? क्या इसपर आयोग कोई कार्रवाई करेगा? कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने क्या-क्या आरोप लगाए हैं? आइए समझते हैं... 
 
Gujarat Election: Did PM Modi make a big mistake by walking after casting his vote? Know what the rule says
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
पहले जानिए आज हुआ क्या? 
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल अहमदाबाद के रानिप बूथ केंद्र पर वोट डालते हैं। इस बार भी वह मतदान करने के लिए रानिप स्थित निशान पब्लिक स्कूल पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी के प्रोटोकॉल को देखते हुए चारों तरफ काफी सख्त सुरक्षा का इंतजाम किया गया था। सड़क के दोनों तरफ बैरिकेडिंग के पीछे लोग भारी संख्या में जुटे थे और मोदी-मोदी का नारा लगा रहे थे। पीएम मोदी ये देखकर मतदान केंद्र से करीब 200 मीटर पहले ही गाड़ी से उतर गए और पैदल चलकर मतदान केंद्र तक पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। वोट देने के बाद भी गाड़ी तक मोदी पैदल ही चले। इसी को लेकर विपक्षी दलों ने पीएम मोदी पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है। 
 
Gujarat Election: Did PM Modi make a big mistake by walking after casting his vote? Know what the rule says
पीएम नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में वोट डाला। - फोटो : ANI
वोट देने के बाद क्या बोले पीएम मोदी? 
वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस उत्सव को मतदाताओं ने उमंग के साथ मनाया है। मैं इसके लिए उनका अभिनंदन करता हूं। मैं चुनाव आयोग को भी बधाई देता हूं कि उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से पूरे विश्व में भारत की लोकंतत्र की प्रतिष्ठा बढ़े इस प्रकार से चुनाव का संचालन करने की महान परंपरा विकसित की है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Gujarat Election: Did PM Modi make a big mistake by walking after casting his vote? Know what the rule says
गुजरात चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस व विपक्षी दलों ने क्या आरोप लगाया?
मतदान केंद्र तक पैदल चलकर जाने पर कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा आरोप लगा दिया। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा, 'मतदान के दिन पीएम मोदी ने वोट डालने के लिए जाते समय ढाई घंटे का रोड शो किया। इसके खिलाफ चुनाव आयोग से अपील करेंगे, ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग स्वेच्छा से दबाव में है।'

कांग्रेस के साथ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने भी इसे रोड शो करार देते हुए कहा, 'मतदान के दिन रोड शो की अनुमति नहीं है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और उनकी पार्टी वीवीआईपी हैं। वे कुछ भी कर सकते हैं और उन्हें कोई कुछ नहीं करेगा।'

 
विज्ञापन
Gujarat Election: Did PM Modi make a big mistake by walking after casting his vote? Know what the rule says
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : अमर उजाला
तो क्या वाकई पीएम मोदी ने पैदल चलकर बड़ी गलती कर दी? 
इसे समझने के लिए हमने रिटायर्ड आईएएस जेएन चतुर्वेदी से बात की। निर्वाचन अधिकारी के तौर पर कई चुनाव संपन्न करा चुके जेएन चतुर्वेदी ने कहा, 'चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार की सीमा निर्धारित होती है। वोटिंग से दो दिन पहले प्रचार का सिलसिला थम जाता है। इसके बाद अगर कोई प्रत्याशी या पार्टी प्रचार करता है तो यह चुनाव अचार संहिता का उल्लंघन है।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed