Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Gujarat Election Result 2022 Vote Counting Today Assembly Chunav BJP Congress AAP Win Lose hot Seats News
{"_id":"6390d4a262d9837c26425b51","slug":"gujarat-election-result-2022-vote-counting-today-assembly-chunav-bjp-congress-aap-win-lose-hot-seats-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gujarat Results: गुजरात में सभी हॉट सीटों का क्या रहा हाल, जानें कौन जीता और किसे मिली शिकस्त?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Results: गुजरात में सभी हॉट सीटों का क्या रहा हाल, जानें कौन जीता और किसे मिली शिकस्त?
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:58 PM IST
सार
182 विधानसभा सीटों वाले गुजरात में इस बार कुल 1621 प्रत्याशी मैदान में थे। यहां एक और पांच दिसंबर को वोटिंग हुई थी। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है।
विज्ञापन
1 of 11
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 156 सीटों पर जीत हासिल कर ली। सबसे ज्यादा नुकसान कांग्रेस को हुआ। कांग्रेस के केवल 17 प्रत्याशी ही चुनाव जीत पाए। आम आदमी पार्टी के पांच, सपा के एक और तीन निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई। आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार रहे इसुदान गढ़वी भी चुनाव हार गए। आइए जानते हैं कि गुजरात की हॉट सीटों पर क्या हुआ?
सीट
प्रत्याशी
जीते/हारे
घाटलोडिया
भूपेंद्र पटेल (भाजपा)
जीत
वीरमगाम
हार्दिक पटेल (भाजपा)
जीत
खंभालिया
इसुदान गढ़वी (आप)
हार
जामनगर
रिवाबा जडेजा (भाजपा)
जीत
राजकोट पूर्व
इंद्रनील राजगुरु (कांग्रेस)
हार
कतारगाम
गोपाल इटालिया (आप)
हार
वडगाम
जिग्नेश मेवाणी (कांग्रेस)
जीत
गांधीनगर दक्षिण
अल्पेश ठाकोर (भाजपा)
जीत
मोरबी
कांतिलाल अमृतिया (भाजपा)
जीत
भावनगर पश्चिम
जीतेंद्र भाई उर्फ जीतू वाघाणी (भाजपा)
जीत
Trending Videos
2 of 11
भूपेंद्र पटेल
- फोटो : Amar Ujala
1. घाटलोडिया सीट: यहां से गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस की अमी याग्निक को एक लाख 92 हजार 263 वोटों से हरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 11
हार्दिक पटेल
- फोटो : Amar Ujala
2. वीरमगाम सीट : अहमदाबाद जिले की ही वीरमगाम सीट से भाजपा ने पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को मैदान में उतारा था जिन्होंने भारी मतों से चुनाव जीत लिया है। उन्होंने AAP के अमरसिंह आनंदजी ठाकोर को 51 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।
आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी चुनाव हार गए
4 of 11
इसुदान गढ़वी की हार
- फोटो : Amar Ujala
3. खंभालिया विधानसभा : यहां से आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी चुनाव हार गए हैं। उन्हें भाजपा के मूलु भाई ने 18,745 वोटों से हरा दिया है।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा जीतीं
5 of 11
रिवाबा जाडेजा
- फोटो : Amar Ujala
4. जामनगर उत्तर : इस सीट पर से भाजपा ने क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को उम्मीदवार बनाया था जिन्होंने जीत दर्ज कर ली है। रिवाबा ने आम आदमी पार्टी के कर्सनभाई को शिकस्त दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।