{"_id":"638f3ffc00c0fa728b6a84fa","slug":"gujarat-election-results-whom-did-the-dalit-obc-and-upper-castes-vote-in-gujarat-where-did-the-muslims-go","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Exit Poll 2022: गुजरात में दलित-ओबीसी और सवर्णों ने किसे दिया वोट, मुस्लिम किधर? जानें एग्जिट पोल के नतीजे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Exit Poll 2022: गुजरात में दलित-ओबीसी और सवर्णों ने किसे दिया वोट, मुस्लिम किधर? जानें एग्जिट पोल के नतीजे
Tue, 06 Dec 2022 08:07 PM IST
हिमांशु मिश्रा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Tue, 06 Dec 2022 08:07 PM IST
सार
एग्जिट पोल में जातीय समीकरण के बारे में भी बताया गया है। मसलन किस जाति और धर्म का वोट किस पार्टी को ज्यादा जा सकता है? किस क्षेत्र में किस पार्टी को कितना वोट मिल सकता है? ग्रामीण और शहरी इलाकों के वोटर्स ने किसे पसंद किया? आइए जानते हैं...
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात में चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब आठ दिसंबर को नतीजे जारी होंगे। इसके पहले सोमवार को नौ एजेंसियों ने एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए। इन सभी में इस बार भी भारतीय जनता पार्टी को स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगाया है। एग्जिट पोल के आंकड़े अगर सही होते हैं तो भारतीय जनता पार्टी अपना ही पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
गुजरात एग्जिट पोल।
- फोटो : अमर उजाला
एग्जिट पोल में क्या आंकड़े जारी हुए?
आजतक एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी को 131 से 151 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 16 से 30 और आम आदमी पार्टी को नौ से 21 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अगर 2002 से लेकर 2017 तक के नतीजों से इसकी तुलना करें तो इस बार भाजपा जबरदस्त बढ़त बनाते हुए दिख रही है। 2002 में भाजपा को 127 सीटें मिली थीं। 2007 में ये घटकर 117 पहुंच गई। 2012 में 115 और फिर 2017 में 99 पर सिमटकर रह गई।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
अब जानिए जातिवार किस पार्टी को कितने वोट मिलने का अनुमान?
| जाति | भाजपा | कांग्रेस | आप | अन्य |
| एससी | 28% | 35% | 30% | 07% |
| एसटी | 33% | 27% | 31% | 09% |
| ओबीसी | 57% | 22% | 14% | 07% |
| ठाकोर | 47% | 29% | 16% | 08% |
| कोली | 49% | 24% | 19% | 08% |
| सवर्ण | 59% | 19% | 15% | 07% |
| मुसलमान | 08% | 54% | 40% | 08% |
| लेवा पटेल | 56% | 17% | 18% | 09% |
| कड़वा पटेल | 58% | 16% | 20% | 06% |
| अन्य पटेल | 53% | 21% | 18% | 08% |
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
शहर और ग्रामीण इलाके के लोगों ने किसे ज्यादा पसंद किया?
| भाजपा | कांग्रेस | आप | अन्य | |
| शहर | 48% | 24% | 21% | 07% |
| ग्रामीण | 45% | 27% | 20% | 08% |
विज्ञापन
गुजरात
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रवार जानिए कौन सी पार्टी पड़ी भारी?
क्षेत्रवार एग्जिट पोल आजतक एक्सिस माय इंडिया के अलावा एबीबी सी वोटर्स और टीवी 9 नेटवर्क ने भी किया है। आइए जानते हैं तीनों ने क्षेत्रवार किस पार्टी को कितनी सीटें मिलने का अनुमान जताया है?
आजतक एक्सिस माय इंडिया

| क्षेत्र | कुल सीटें | भाजपा | कांग्रेस | आप | अन्य |
| सौराष्ट्र और कच्छ | 54 | 42 | 08 | 03 | 01 |
| उत्तर गुजरात | 28 | 17 | 08 | 02 | 01 |
| मध्य गुजरात | 65 | 52 | 05 | 07 | 01 |
| दक्षिण गुजरात | 35 | 29 | 02 | 03 | 01 |