सब्सक्राइब करें

गुजरात के जूनागढ़ में बारिश से तबाही का मंजर: सैकड़ों कच्चे मकान ढहे, कई जानवरों की मौत; कई इलाके अब भी जलमग्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jul 2023 02:24 PM IST
सार

अमित शाह ने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की। भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जाना। वहीं,दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से भी यमुना नदी के जलस्तर को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन
Gujarat: Severe waterlogging witnessed in parts of Junagadh due to torrential rain
जूनागढ़ में बारिश का कहर। - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात और दिल्ली में भारी बारिश की वजह से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। गुजरात के दक्षिण और सौराष्ट्र क्षेत्रों के कई जिलों में शनिवार को भारी से बहुत भारी बारिश हुई। इससे शहरी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई और बांधों और नदियों में बढ़ते जलस्तर के बीच गांव अलग-थलग पड़ गए। वहीं, जूनागढ़ शहर में शनिवार को चार घंटे में 10 इंच बारिश हुई थी। इससे शहर में बाढ़ आ गई थी। हालांकि, अब बारिश बंद हो गई और रविवार को चारों तरफ तबाही के निशान दिखाई दे रहे हैं। जूनागढ़ आज भी बाढ़ के पानी में डूबा हुआ है। इस बीच, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के एलजी और गुजरात के सीएम से हाल-चाल जाने। 

Trending Videos

शाह ने फोन पर स्थिति का जायजा लिया

Gujarat: Severe waterlogging witnessed in parts of Junagadh due to torrential rain

अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल से बात की। इस दौरान हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण राज्य के विभिन्न हिस्सों में उत्पन्न बाढ़ जैसी स्थिति के बारे में जाना। वहीं,दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना से भी यमुना नदी के जलस्तर को लेकर चर्चा की। शाह ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए पर्याप्त संख्या में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ टीमें उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों मकान बहे

Gujarat: Severe waterlogging witnessed in parts of Junagadh due to torrential rain
जूनागढ़ में सैकड़ों मकान डूबे - फोटो : social media

जूनागढ़ में मूसलाधार बारिश से हालात काफी बिगड़ गए हैं। गलियों में पानी इतनी तेज रफ्तार से बह रहा है कि घरों में फंसे लोग बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। रस्सी और सीढ़ी के सहारे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। वहीं, शनिवार को हुई तेज बारिश जूनागढ़ के कई इलाकों के लिए आफत बनकर बरसी। शहर के दुर्वेशनगर, गणेश नगर, जोशीपारा समेत कई इलाकों के सैकड़ों कच्चे मकान ढह गए। यहां एक मंजिला मकान पूरी तरह से डूब गए थे, जिससे घरों का पूरा सामान बर्बाद हो गया है। बाढ़ की चपेट में आए सैकड़ों जानवरों के शव भी मिले हैं।
 

 

30 से ज्यादा पशुओं की मौत

Gujarat: Severe waterlogging witnessed in parts of Junagadh due to torrential rain
पशुओं की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

जूनागढ़ में शनिवार को मूसलाधार बारिश से जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय के पास दीवार गिरने से सुरेश खीमाभाई नाम के 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, भवनाथ इलाके में मौजूद पशुशाला में बाढ़ का पानी भरने से 30 से ज्यादा पशु बह गए। 

विज्ञापन

जिले में धारा 144 लागू

Gujarat: Severe waterlogging witnessed in parts of Junagadh due to torrential rain
जूनागढ़ में बहीं कारें। - फोटो : social media

जूनागढ़ में हर तरफ तबाही का मंजर बना हुआ है। लोगों से अपील की गई है कि वे 24 जुलाई की रात तक बिना काम के घर से बाहर न निकलें। जूनागढ़ शहर और आसपास के सभी पर्यटन स्थलों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। लोगों से बांधों और चेकडैम से दूर रहने की अपील की गई है। मौसम विभाग ने भावनगर, नवसारी, जूनागढ़ और वलसाड में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए जूनागढ़ जिले में धारा 144 लगा दी गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed