सब्सक्राइब करें

हैदराबाद में आग का तांडव: गुलजार हाउस में भीषण आग की वजह क्या? जिसने लील ली एक ही परिवार के 17 लोगों की जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 18 May 2025 01:00 PM IST
सार

हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास हुई घटना पर कांग्रेस सांसद अनिल कुमार यादव ने कहा, '... आग लगने की घटना में एक परिवार के 17 सदस्य फंस गए थे। अग्निशमन विभाग तुरंत यहां पहुंच गया। मुख्यमंत्री परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं।'

विज्ञापन
Gulzar House Fire: 17 killed in fire at a building in Hyderabad Know all about it
Gulzar House Fire - फोटो : PTI

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस में रविवार को एक इमारत में लगी भीषण आग लग गई। हादसे में आठ बच्चों समेत 17 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, आग के कारणों को लेकर शॉट सर्किट की बात सामने आ रही है। हालांकि, मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था।



यह भी पढ़ें- Hyderabad Fire: हैदराबाद में चारमीनार के पास भीषण आग; आठ बच्चों समेत 17 की मौत, PM मोदी ने किया मुआवजे का एलान

Trending Videos
Gulzar House Fire: 17 killed in fire at a building in Hyderabad Know all about it
Gulzar House Fire - फोटो : PTI

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया
इससे पहले मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इमारत में फंसे लोगों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान में कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।

ओवैसी ने जताया दुख
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'गुलजार हाउस में आज हुई दुखद घटना में 125 वर्षों से इस इलाके में रह रहे एक खानदान के 17 तत्काल परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई है। यह बहुत दुख की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gulzar House Fire: 17 killed in fire at a building in Hyderabad Know all about it
Gulzar House Fire - फोटो : PTI

सुबह करीब 6.30 बजे की घटना
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6.30 बजे एक कॉल के जरिए घटना के बारे में बताया गया। वे मौके पर पहुंचे। कई लोग बेहोश पाए गए और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Gulzar House Fire: 17 killed in fire at a building in Hyderabad Know all about it
Gulzar House Fire - फोटो : PTI

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी
परिवहन और हैदराबाद जिले के प्रभारी मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने संवाददाताओं को बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। मंत्री ने बताया कि इमारत में रहने वाले 17 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ऐसी खबरें हैं कि उनमें से अधिकांश की मौत हो गई है। जानमाल का नुकसान हुआ है। हम आग दुर्घटना की जांच का आदेश देंगे। इसमें कोई साजिश का पहलू नहीं है। इमारत में कुल चार परिवार रह रहे थे, जो एक-दूसरे के संबंधी थे।

विज्ञापन
Gulzar House Fire: 17 killed in fire at a building in Hyderabad Know all about it
हैदराबाद में आग - फोटो : PTI

करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाने का दावा
मौके पर मौजूद एआईएमआईएम के एक विधायक ने मीडिया को बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सीएमओ की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उचित चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed