Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Himachal Pradesh next Chief Minister from Congress, these names are discussed himachal pradesh election result
{"_id":"6391afd82d42384317015a5b","slug":"himachal-pradesh-next-chief-minister-from-congress-these-names-are-discussed-himachal-pradesh-election-result","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Himachal Election Result: हिमाचल में कांग्रेस से कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, इन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Himachal Election Result: हिमाचल में कांग्रेस से कौन होगा अगला मुख्यमंत्री, इन नामों की चर्चा सबसे ज्यादा
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:05 PM IST
सार
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री कौन बनेगा? आइए जानते हैं उन नामों के बारे में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है....
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जीत चुकी है। चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक, कांग्रेस ने इस चुनाव में 40 सीटें जीत ली। वहीं, भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर ही सिमटकर रह गई। तीन सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। अब साफ हो चुका है कि इस बार हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री कौन बनेगा? आइए जानते हैं उन नामों के बारे में जिसकी सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है....
Trending Videos
2 of 7
प्रतिभा सिंह
- फोटो : संवाद
1. प्रतिभा सिंह : कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम है। ये चुनाव भी कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह का नाम आगे रखकर ही लड़ा है। प्रतिभा पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं। कांग्रेस भी वीरभद्र के विकास मॉडल को ही आगे बढ़ाने की बात करती रही है, ऐसे में वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। अभी प्रतिभा मंडी लोकसभा सीट से सांसद हैं। ऐसे में अगर वह मुख्यमंत्री बनती हैं तो उन्हें छह महीने के अंदर किसी सीट से विधानसभा चुनाव जीतना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
मुकेश अग्निहोत्री
- फोटो : संवाद
2. मुकेश अग्निहोत्री: हरोली विधानसभा सीट से चुनाव लड़े मुकेश अग्निहोत्री भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे हैं। पिछले पांच साल मुकेश ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाई है। मुकेश लगातार पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं।
4 of 7
कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
3. विक्रमादित्य सिंह: अगर प्रतिभा सिंह सीएम नहीं बनती हैं तो उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को सीएम बनाया जा सकता है। विक्रमादित्य युवा हैं और ऐसा करके पार्टी युवाओं को आगे बढ़ाने का नया संदेश दे सकती है। इसके साथ-साथ वीरभद्र परिवार के हाथ में ही हिमाचल की सत्ता भी बरकरार रह पाएगी। विक्रमादित्य ने युवाओं को जोड़ने के लिए चुनाव से पहले पूरे राज्य में रोजगार संघर्ष यात्रा निकाली। चुनाव प्रचार के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे।
विज्ञापन
5 of 7
सुखविंदर सिंह सुक्खू
- फोटो : संवाद
4. सुखविंदर सिंह: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह का नाम भी मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे है। सुखविंदर पार्टी की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष हैं। मतलब सूबे में पार्टी के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी सुखविंदर के पास ही थी। सुखविंदर को सीएम बनाकर कांग्रेस पंजाब पर भी निशाना लगा सकती है। इस बार पंजाब में कांग्रेस को बुरी हार मिली है। सुखविंदर का कनेक्शन पंजाब से है। ऐसे में उन्हें हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाकर सिखों के बीच कांग्रेस नए सिरे से पैठ बनाने की कोशिश कर सकती है। सुखविंदर इस बार भी चुनाव जीत चुके हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।