हर रोज हम अलग-अलग खबरों से दो-चार होते हैं। हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है...
21 सितंबर: आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर
नरेंद्र गिरि सुसाइड केस: कमरे में मिला छह पेज का सुसाइड नोट, सवाल- आखिर किस अपमान से आहत थे महंत
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि जिस कमरे में फंदे पर लटके मिले, वहां छह पेज का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस के मुताबिक, इस सुसाइड नोट में मठ और अखाड़े के उत्तराधिकारियों के नाम लिखे गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दौरा: आज बिजनौर आएंगे सीएम योगी, हर कमी को दूर करने में जुटे अफसर, जानें- पूरा कार्यक्रम और शहर की बड़ी मांगें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम की तैयारियों को पूरा कराने के लिए अफसर सोमवार को पूरे दिन दौड़ते रहे। डीएम और एसपी समेत सभी महकमों के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर डटे रहे। सभास्थल तक जाने के लिए एक वैकल्पिक रास्ता भी तैयार कर किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
Weather Update: दिल्ली में आज से एक बार फिर से बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-एनसीआर से मानसून विदाई की ओर है। यह जाते-जाते भी लोगों को बारिश से भिगोएगा। मंगलवार से एक बार फिर से मौसम बदलने के कारण बारिश की संभावना जताई गई है। मंगलवार से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का दौर शुरू होगा।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आगरा: 24 घंटे में बुखार से दो बच्चों की मौत, एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती 14 मरीजों को डेंगू
आगरा के खंदौली क्षेत्र के गांव खड़िया में बुखार से रविवार की रात एक वर्ष की बच्ची की मौत हो गई। उसे दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन निजी अस्पताल से उपचार करा रहे थे। इससे पहले गुरुवार को भी गांव की सात वर्षीय बालिका मोहिनी की मौत हुई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...