सब्सक्राइब करें

'कबूल है-कबूल है': IAS अतहर ने शादी का वीडियो किया शेयर, डॉक्टर पत्नी को देख यूजर्स बोले- 'माशाअल्लाह'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Oct 2022 09:58 AM IST
विज्ञापन
IAS Athar Amir Khan and Dr Mehreen Qazi Wedding Ceremony Video on Instagram
IAS अतहर आमरि- डॉ. मेहरीन काजी - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीनगर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर व यूपीएससी टॉपर टीना डाबी के पूर्व पति IAS अतहर आमिर खान ने दूसरी बार शादी रचा ली है। इस बार उन्होंने डॉ. मेहरीन काजी को अपनी दुल्हनिया बनाया है। मेहरीन कश्मीर की ही रहने वाली हैं और पेशे से एक डॉक्टर हैं। दोनों की शादी का वीडियो भी सामने आया है। अतहर ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर शेयर किया है, जिसके बाद लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by LEVEL UP STUDIO®️ (@levelupstudio01)

Trending Videos

पहले सगाई का वीडियो आया था सामने

IAS Athar Amir Khan and Dr Mehreen Qazi Wedding Ceremony Video on Instagram
डॉ. मेहरीन काजी - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अतहर आमिर खान ने अपनी सगाई का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके बाद से उनके फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार, अतहर आमिर और डॉ. मेहरीन काजी की शादी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें यह कपल बहुत ही खूबसूरत लग रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शेरवानी में अतहर तो लहंगे में मेहरीन का जलवा

IAS Athar Amir Khan and Dr Mehreen Qazi Wedding Ceremony Video on Instagram
अतहर खान और डॉ. मेहरीन काजी - फोटो : Instagram@Dr Mehreen Qazi

अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए इस कपल ने बेहद खूबसूरत ड्रेस पहनी। अतहर जहां सफेद रंग की शेरवानी गजब लग रहे थे तो मेहरीन काजी भी लहंगे में कहर बरपाती नजर आईं। दोनों कपल एक साथ काफी खूबसूरत नजर आए। बता दें, इस कपल की सोशल मीडिया पर काफी फैन फॉलोइंग है। कपल लगातार अपनी फोटोज अपने चाहने वालों के लिए शेयर करता आ रहा है। 

फैशल इंडस्ट्री से भी जुड़ी हैं डॉ. मेहरीन

IAS Athar Amir Khan and Dr Mehreen Qazi Wedding Ceremony Video on Instagram
अतहर आमिर और दुल्हनिया डॉक्टर मेहरीन काजी - फोटो : dr_mehreen/Instagram
IAS अतहर आमिर खान की दुल्हनिया डॉ. मेहरीन काजी राजीव गांधी कैंसर संस्थान और अनुसंधान केंद्र में कार्यरत हैं। वह चिकित्सा क्षेत्र के साथ फैशन इंडस्ट्री में भी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके दो लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
विज्ञापन

मई में की थी सगाई 

IAS Athar Amir Khan and Dr Mehreen Qazi Wedding Ceremony Video on Instagram
अतहर आमिर और दुल्हनिया डॉक्टर मेहरीन काजी - फोटो : सोशल मीडिया

मेहरीन मेडिसिन में एमडी है और कथित तौर पर वह काफी समय से अतहर को डेट कर रही थीं। डॉ. मेहरीन ने यूके और जर्मनी से दवाओं में डिग्री हासिल की है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो दोनों की सगाई मई के महीने में हुई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed