{"_id":"5f0c0b7db49a0016c423fdec","slug":"india-will-purchase-mq-9-reaper-drone-from-america-and-deployed-to-border-know-the-strength","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाक-चीन के नापाक मंसूबों से निपटने को सरहद पर जल्द तैनात होगा सबसे खतरनाक 'पहरेदार'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक-चीन के नापाक मंसूबों से निपटने को सरहद पर जल्द तैनात होगा सबसे खतरनाक 'पहरेदार'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित कुमार
Updated Mon, 13 Jul 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
एमक्यू-9 ड्रोन
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सरहद पर जल्द ही भारत को एक नया पहरेदार मिलने जा रहा है। इस 'पहरेदार' को दुनिया में सबसे खतरनाक कहा जा रहा है और माना जाता है कि इसकी पैनी निगाहों से कोई नहीं बच सकता। ऐसे में सीमा पर नापाक मंसूबे रखने वाले पड़ोसी मुल्कों से निपटने में भारत को मदद मिलेगी। इसे दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू ड्रोन माना जाता है। कई मामलों में जेट फायर फाइटर्स से भी बेहतर। भारत जल्द ही इसे अमेरिका से खरीदने वाला है, जिससे सीमा पर हमारी ताकत बढ़ेगी। इस पहरेदार का नाम है: MQ-9 रीपर ड्रोन। जानते हैं इस ड्रोन की खास बातें
Trending Videos
पलक झपकते ही मार गिराया सबसे शक्तिशाली जनरल
2 of 7
जनरल कासिम सुलेमानी
- फोटो : PTI
भारत वो खतरनाक MQ-9 रीपर ड्रोन अमेरिका से खरीद रहा है, जिससे कुछ महीने पहले उसने हमला करके बगदाद में ईरान के सबसे ताकतवर जनरल कासिम सुलेमानी को मार गिराया। किसी को भनक भी नहीं लगी कि ड्रोन कहां से आया और कब हमला कर के चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रडार की पकड़ में आना भी नामुमकिन
3 of 7
MQ-9 Reaper drone
- फोटो : French Air Force Photo
माना जाता है MQ-9 रीपर ड्रोन बहुत खतरनाक होते हैं, वह तमाम हथियारों से लैस होते हैं। इतनी ज्यादा ऊंचाई पर उड़ सकते हैं कि रडार से भी ओझल हो जाते हैं। यानी अक्सर उनकी टोह भी नहीं ली जा सकती। भारत को लगता है कि चीन के साथ तनाव की स्थिति में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर ड्रोन का इस्तेमाल करना ज्यादा बेहतर रहेगा।
38 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है
4 of 7
MQ-9 Reaper drone
- फोटो : French Air Force Photo.
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, MQ-9 रीपर एक सशस्त्र, कई तरह के कामों में माहिर, मध्यम ऊंचाई वाला ऐसा ताकतवर ड्रोन है, जो हवा में लंबे समय तक उड़ान भरने की क्षमता रखता है। यह 1150 मील की दूरी और 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ सकता है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि लंबी दूरी की उन जगहों पर जहां वायुसेना नहीं पहुंच पाए, वहां इससे काम लिया जा सके।
विज्ञापन
वजन के साथ तेज रफ्तार से उड़ने में सक्षम
5 of 7
MQ-9 Reaper drone
- फोटो : French Air Force Photo
ये ड्रोन 4,900 पाउंड वजन का होता है। इसमें 2,200 लीटर फ्यूल भरा जा सकता है। ये अपने साथ 4,760 किलो का वजन लेकर 230 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से उड़ सकता है। इस ड्रोन का इस्तेमाल निगरानी करने, तलाशी अभियान और राहत-बचाव मिशन में भी किया जाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X