फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी ने बढ़ाया मान: काम्या के आगे बौने साबित हुए सातों महाद्वीप के सबसे ऊंचे पहाड़, सबसे कम आयु में रचा इतिहास

Sun, 29 Dec 2024 07:05 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 29 Dec 2024 07:05 PM IST
सार

भारत के सपूत अपनी प्रतिभा की बदौलत पूरी दुनिया में अपना और देश का नाम रोशन करते हैं। 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही काम्या कार्तिकेयन ने संकल्प से सिद्धि और साहस की शानदार मिसाल पेश की है। उन्होंने सबसे कम उम्र में सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियां फतह कर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन
Kaamya Karthikeyan Historic Success Indian Navy School youngest to scale highest peaks across seven continents
काम्या कार्तिकेयन की ऐतिहासिक कामयाबी - फोटो : अमर उजाला / एएनआई
आम तौर पर जिस उम्र में बच्चे अपने शौक पूरे करने के लिए जिद ठानते हैं, उसी उम्र में 12वीं कक्षा की छात्रा काम्या कार्तिकेयन ने ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम की है। काम्या ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कामयाबी की शानदार मिसाल काम्या मुंबई में पढ़ाई करती हैं। काम्या कार्तिकेयन ने सात महाद्वीपों की सात सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई की। वे ऐसा करने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की किशोरी हैं। उन्होंने ये उपलब्धि हासिल कर इतिहास रच दिया है।
Kaamya Karthikeyan Historic Success Indian Navy School youngest to scale highest peaks across seven continents
युवा पर्वतारोही काम्या कार्तिकेयन ने सातों शिखर फतह कर रचा इतिहास - फोटो : अमर उजाला
काम्या की सफलता पर भारतीय नौसेना की तरफ से बयान जारी किया गया। नौसेना ने कहा, युवा एवरेस्टर ने अपने पिता कमांडर एस कार्तिकेयन के साथ 24 दिसंबर 2024 को सात शिखरों की चुनौती पूरी की। चिली के मानक समयानुसार 17:20 बजे काम्या माउंट विंसेंट अंटार्कटिका की चोटी पर पहुंचीं।' नौसेना ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर काम्या कार्तिकेयन और उनके पिता को बधाई देती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed