Secret place on earth: धरती पर कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में बेहद कम लोग जानते हैं। इन जगहों पर सरकारें अलग-अलग कार्य करती हैं, तो कोई जगह एलियंस को लेकर चर्चा में रहती है। कई जगहों पर आम लोगों के जाने पर भी रोक है। ऐसी ही जगहों में अमेरिका में दक्षिणी नेवादा के बंजर रेगिस्तान में स्थित एरिया-51 भी शामिल है। यह स्थान अमेरिकी वायु सेना का एक केंद्र है, लेकिन इस जगह की चर्चा दूसरी दुनिया के प्राणियों (एलियन) और यूएफओ से जोड़कर होती रहती है। एरिया-51 एक बेहद खुफिया जगह है। कहा जाता है कि यहां पर अमेरिका सेना नए-नए प्रयोग करती है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञ यह भी दावा करते हैं कि यहां एलियंस हैं।
Secret Place: यहां एलियंस पर प्रयोग कर रहा है अमेरिका? जानिए क्या है दुनिया की सबसे खुफिया जगह का रहस्य
Secret place on earth: एरिया-51 पर सुरक्षा कड़ी रहती है और किसी को आने की इजाजत नहीं है। कुछ कांस्पिरेसी थ्योरी में दावा किया जाता है कि अमेरिका ने एरिया-51 में एलियंस को कैद कर रखा है और उन पर प्रयोग करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों गुप्त रखी गई थी जगह
अमेरिका में साल 1950 से ही कहा जाता है कि एरिया-51 में एलियंस रहते हैं। सबसे बड़ी वजह यह है कि यहां पर कंटीली बाड़ों के बीच रातों को उड़ते विमानों की चमक दिखाई देती थी। जून 1959 में पहली बार मीडिया में खबर प्रकाशित हुई कि नेवादा के आसपास रहने वाले लोग हरी चमक के साथ रहस्यमयी चीजों को उड़ता देखा है।
इसके बाद लगातार मीडिया में एलियंस से संबंधित खबरें आने लगीं और लोग मानने लगे कि यहां पर अमेरिका ने एलियंस को कैदकर रखा गया है। अमेरिका के वैज्ञानिक बंधक बनाकर रखे गए एलियंस पर प्रयोग कर रहे हैं। नेवादा के इस क्षेत्र में किसी के भी आने पर रोक है, इसलिए ऐसी बातें की जानें लगीं।
अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने किया खुलासा
अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 2013 में पहली बार स्वीकार किया कि एरिया-51 जैसी कोई जगह है, लेकिन एलियंस के होने से मना कर दिया। सीआईए ने बताया कि यह एक अमेरिकी एयरफोर्स बेस है। नेवादा में एक सूखी हुई झील पर यह क्षेत्र बसा है। इस जगह को बिजली के तारों वाली कंटीली बाड़ों से चारों तरफ से घेरा गया है।
Living Nostradamus: 2025 में पैदा होंगे ऐसे मानव और एआई का होगा कब्जा, जीवित नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियों ने डराया
इसके ऊपर से विमानों को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है
इसकी सीमा पर जगह-जगह चेतावनी दी गई है कि अंदर आने की कोशिश करना खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ ही हर जगह हथियारों से लैस जवानों को तैनात किया गया है। यह जवान चौबीस घंटे इस क्षेत्र की रख वाली करते हैं। इतनी कड़ी सुरक्षा है कि इस क्षेत्र के ऊपर से विमानों को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है। यह क्षेत्र 3.7 किमी में फैला है। अब इस क्षेत्र को सैटेलाइट से देखा जा सकता है, लेकिन पहले ऐसा नहीं था।
Ajab Gajab: इस रहस्यमयी बावड़ी में दूल्हे समेत गायब हो गई थी पूरी बारात, सिर्फ एक रात में बनकर हो गई थी तैयार