फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Man earns 80000 monthly income by selling lassi on cycle builds two storey house viral video

Viral Video: साइकिल पर लस्सी बेच शख्स ने चमकाई किस्मत, मेहनत और संघर्ष की कहानी बनी लोगों के लिए मिसाल

Wed, 19 Aug 2026 05:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 19 Aug 2026 05:22 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर साइकिल पर लस्सी बेचने वाले एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनकी मेहनत और संघर्ष की कहानी लोगों का ध्यान खींच रही है। उनकी कहानी इस बात की मिसाल पेश करती है कि छोटे स्तर से शुरू किया गया काम भी मेहनत और लगन के दम पर सफलता का रास्ता खोल सकता है।   

विज्ञापन
Man earns 80000 monthly income by selling lassi on cycle builds two storey house viral video
साइकिल पर लस्सी बेचकर शख्स की कमाई - फोटो : @upenverma

विस्तार

Lassi Seller Hard Work Viral Video In Hindi: मेहनत और हौसले के आगे कोई भी मंजिल मुश्किल नहीं होती। रास्ते में कितनी भी चुनौतियां क्यों न आएं, अगर इंसान अपने लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करता रहे, तो हालात बदलने में देर नहीं लगती। हाल ही में दिल्ली से साइकिल पर लस्सी बेचने वाले एक शख्स का ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में बताया है। 

विज्ञापन

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वायरल वीडियो में शख्स अपनी जिंदगी के संघर्ष के बारे में बताते नजर आते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में ही उनके पिता का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी अचानक उनके कंधों पर आ गई। घर में कमाई का कोई दूसरा जरिया नहीं होने के कारण उन्होंने महज 11 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया।  जिस उम्र में बच्चे स्कूल जाने और खेलने में समय बिताते हैं, उस उम्र में वह परिवार का खर्च चलाने के लिए मेहनत कर रहे थे। शुरुआत में उनका काम छोटा था और आमदनी भी सीमित थी, लेकिन उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद मेहनत करना जारी रखा।

विज्ञापन


Viral Video: खाई में फंसी बकरी के लिए फरिश्ता बना JCB ड्राइवर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upen Verma (@upenverma)


साइकिल पर लस्सी बेचकर हर महीने 80-90 हजार रुपये की कमाई

समय बीतने के साथ उनकी मेहनत का असर भी दिखाई देने लगा। आज वह दिल्ली में लस्सी बेचते हैं। वीडियो में उन्होंने अपनी मासिक कमाई करीब 80 से 90 हजार रुपये तक बताई। हालांकि यह कमाई हर महीने एक जैसी हो यह जरूरी नहीं है। कमाई बढ़ने के बाद भी उन्होंने सिर्फ अपने बारे में नहीं सोचा बल्कि परिवार की ज़िम्मेदारियां निभाईं और अपने भाई-बहनों की शादी भी कराई। इसके बाद अपनी शादी की। 

 

ईंट-सीमेंट की इमारत नहीं बल्कि वर्षों के संघर्ष और मेहनत का नतीजा

शख्स ने बताया कि, उनका सबसे बड़ा सपना अपना घर बनाना था। एक समय उनके परिवार के पास अपना मकान तक नहीं था, लेकिन वर्षों की मेहनत और बचत के बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश में अपना घर बनाया। आज उनके पास दो मंजिला मकान है। जो उनके लिए सिर्फ ईंट और सीमेंट की इमारत नहीं, बल्कि वर्षों के संघर्ष और मेहनत का नतीजा है। 


Viral Video: बंजी जंपिंग के बीच अचानक लाइवस्ट्रीम से गायब हुई लड़की, बाद में खुद बताई पूरी सच्चाई

Viral Video: कोबरा का मनाया जन्मदिन, केक लेकर पहुंचे लोग, फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग

भगवान से वापस मांगना चाहेंगे पिता की जिंदगी 

जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें भगवान से सिर्फ एक चीज मांगने का मौका मिले तो वह क्या मांगेंगे, तो उनका जवाब था। वह अपने पिता की जिंदगी वापस मांगना चाहेंगे। पिता की कमी आज भी उन्हें महसूस होती है, उनके लिए जिंदगी में सबसे बड़ी कमी पैसा या सुविधाएं नहीं, बल्कि पिता का साथ रहा।


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग शख्स की मेहनत और संघर्ष की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि, जिंदगी में परिस्थितियां कितनी भी मुश्किल क्यों न हों, इंसान को मेहनत और हौसला नहीं छोड़ना चाहिए। आज जिस मुकाम पर वह पहुंचे हैं, उसके पीछे कई वर्षों का संघर्ष और लगातार मेहनत है।


Viral Video: सड़क पर अचानक बाइक सवार के ऊपर जा गिरा ओवरलोडेड ई-रिक्शा, फिर जो हुआ देख उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed