Video: जनसुनवाई में डॉगी बनकर पहुंचा शख्स, आवारा कुत्तों के खिलाफ अनोखे प्रदर्शन का वीडियो हुआ वायरल
Video: मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जनसुनवाई के दौरान एक शख्स डॉगी बनकर पहुंच गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Video: मध्य प्रदेश के खंडवा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान अनोखा मामला देखने को मिला। पानी, बिजली और सड़क की शिकायतें लेकर आने वाले फरियादियों के बीच एक शख्स कुत्ते का मास्क पहनकर पहुंचा था। यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौर युवक को कुत्ते का मास्क पहनाकर सीधे अधिकारियों की टेबल तक लेकर गए थे। इस दौरान उन्होंने खंडवा नगर निगम के अधिकारियों पर आवारा कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर लाखों रुपये के भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया।
शख्स को कुत्ते का मास्क पहने देखकर अधिकारी भी हुए हैरान
मंगलवार दोपहर जनसुनवाई शुरू होते ही कलेक्ट्रेट हॉल में कुत्ते का मास्क पहने फरियादी को देखकर पहले अधिकारी भी सकपका गए। फिर नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने मोर्चा संभाला और कहा कि नगर निगम ने शहर में आवारा कुत्तों के बधियाकरण के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की है। उन्होंने आरोप लगाया किकागजों पर हजारों कुत्तों का ऑपरेशन दिखाकर लाखों का भुगतान कर दिया गया, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।
राठौर ने आरोप लगाया कि बधियाकरण केंद्र की कार्यप्रणाली में बड़े पैमाने पर अनियमितता हुई है। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स का पैसा इस तरह बंदरबांट किया जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं। इसी को उजागर करने के लिए उन्होंने प्रतीकात्मक विरोध का सहारा लिया।
एक आदमी कुत्ता बनकर पहुँचा कलेक्ट्रेट ऑफिस।
— अ'मीर (@_CopAmir_) August 19, 2026
जी हाँ मामला मध्य प्रदेश का बताया जा रहा है
दरअसल शहर में अवारा कुत्तों के बड़ते आतंक के विरोध में जिला कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में एक व्यक्ति कुत्ते का कॉस्ट्यूम पहनकर पहुँचा जिसको देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी, आजकल अजीबो ग़रीब विरोध… pic.twitter.com/dciQPE37zF
Viral Video: एसी के भीतर से हो रही थी हलचल, ढक्कन खोलते ही निकला सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
वायरल हुई तस्वीरें और वीडियो
इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। फेसबुक, व्हाट्सऐप और इंस्टाग्राम पर लोग इसे अनोखा और क्रिएटिव विरोध बता रहे हैं। कुछ लोग नेता प्रतिपक्ष के इस तरीके की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ लोगों ने इसे ड्रामा बताया है। हालांकि, इस प्रदर्शन ने अधिकारियों का ध्यान सबसे पहले खींचा। मौके पर मौजूद आम लोग भी इस प्रदर्शन को देखकर हैरान रह गई। कई लोगों ने पूरे मामले को मोबाइल में रिकाॅर्ड कर लिया। भ्रष्टाचार से जुड़े इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच का भरोसा दिया है।
Video: कौवे ने लगाया गजब का दिमाग, पहले पानी में डुबोया फिर खाया बिस्किट, खाने का तरीका देख रह जाएंगे हैरान
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, खंडवा में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को बढ़ने से रोकने के लिए नगर निगम द्वारा श्मशान घाट के समीप एक बधियाकरण केंद्र का संचालन किया जाता है। इसके लिए सरकार से हर साल लाखों रुपये का बजट भी आता है। विपक्ष का आरोप है कि इस बजट का उपयोग सही तरीके से नहीं हो रहा। कागजों पर तो सैकड़ों ऑपरेशन दिखाए जा रहे हैं, लेकिन शहर की सड़कों पर आवारा कुत्तों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ रही है।