फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral crow dips biscuit into water before eating video goes viral on internet

Video: कौवे ने लगाया गजब का दिमाग, पहले पानी में डुबोया फिर खाया बिस्किट, खाने का तरीका देख रह जाएंगे हैरान

Wed, 19 Aug 2026 02:58 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 19 Aug 2026 02:58 PM IST
सार

Video: सोशल मीडिया पर एक कौवे का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि कौआ पानी में डुबोकर बिस्किट खा रहा है। 

विज्ञापन
viral crow dips biscuit into water before eating video goes viral on internet
कौवे ने लगाया गजब का दिमाग, पहले पानी में डुबोया फिर खाया बिस्किट - फोटो : instagram

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कौवा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। इसमें कौवा कुछ ऐसा कर रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में कोवा बिस्किट पानी में डुबोकर खा रहा है। आप देख सकते हैं कि कौवा पहले बिस्किट को पानी में डूबोता है और फिर आराम से चबा-चबाकर खाता है। यह देखकर लोग कौवा की समझादारी की तारीफ कर रहा है। 
विज्ञापन


कौवे के दिमाग की तारीफ काफी लंबे समय से हो रही है। वर्षों पूरानी मशहूर कहानी में दिखाया गया है कि प्यासा कौवा मटके में पत्थर डाल-डालकर पानी को ऊपर लाता है और फिर पानी पीता है। यह कहानी ईसप की नीतिकथाओं में शामिल है और बच्चों को समस्या-समाधान सिखाने के लिए सुनाई जाती है। अब उसी कौवे का आधुनिक रूप देखने को मिल रहा है। बिस्किट को पानी में डुबोकर खाने का तरीका उसकी व्यावहारिक बुद्धिमत्ता को दिखाता है। 
विज्ञापन


कौवा की सोशल मीडिया पर चर्चा

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कौवा बिस्किट को चोंच में पकड़ता है। फिर पास रखे पानी के टब में डुबोता है और कुछ देर गीला होने देता है। इसके बाद वह खाता है। यह प्रक्रिया बार-बार अपनाता है। सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद लोगों का कहना है कि बिस्किट कठोर होता है, तो कौवा उसे पानी में डूबोकर नरम करके खा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram


Viral Video: कोबरा का मनाया जन्मदिन, केक लेकर पहुंचे लोग, फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग

कुछ लोगों का कहना है कि कौवा को भी पता है कि पानी में बिस्किट भिगाकर खाने से स्वाद बढ़ जाता है। एक शख्स ने लिखा है कि यह तो हम लोगों से भी स्मार्ट है। वैज्ञानिक रूप से कौवा कोरविड परिवार का पक्षी है, जिनमें कौआ, रेवेन और जै जैसी प्रजातियां शामिल हैं।

Viral Video: मुरथल के एक ढाबे में दिखा अनोखा नजारा, इंसानों की जगह रोबोट वेटर परोस रहे खाना

कई शोध में यह बात सामने आई है कि इनका समस्या-समाधान क्षमता कई स्तनधारियों के बराबर या उससे बेहतर होती है।मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जापान और न्यूजीलैंड जैसे देशों में किए गए रिसर्च में पाया गया है कि कौवों ने कार के पहियों के नीचे अखरोट रखकर तोड़टे हैं, हुक बनाकर भोजन निकालते हैं और पानी में वस्तुएं डालकर स्तर बढ़ाकर पानी पीते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed