Viral Video: कोबरा का मनाया जन्मदिन, केक लेकर पहुंचे लोग, फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक कोबरा सांप का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग उसका बर्थडे मनाते नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Cobra Birthday Celebration Viral Video In Hindi: बच्चों से लेकर अपने पालतू जानवरों तक का बर्थडे सेलिब्रेशन आम हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी को कोबरा जैसे जहरीले सांप का जन्मदिन मनाते देखा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ लोग कोबरा के सामने केक काटकर उसका बर्थडे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं। इस अनोखे नजारे ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग कोबरा सांप को एक टेबल पर बैठाए हुए नजर आ रहे हैं। टेबल पर कोबरा सांप के सामने केक भी रखा है और आसपास मौजूद लोग मिलकर उसका बर्थडे सेलिब्रेट करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान कोबरा फन फैलाए शांत बैठा नजर आता है। वहीं, केक सेलिब्रेशन के बीच लोग उसके सामने तालियां बजाते हुए दिखाई भी दे रहे हैं।
Cobra Viral Video: गहरी नींद में सो रहे शख्स के बिस्तर पर चढ़ा कोबरा, आंख खुली तो उड़ गए होश
Viral Video: गेट खोलते ही शख्स का विशालकाय अजगर से हुआ सामना, खौफनाक वीडियो देख नहीं होगा यकीन
A post shared by जीव दया फाउंडेशन उचियार्डा बिलाड़ा (@jeev_daya_foundation_samiti_)
कोबरा के बर्थडे सेलिब्रेशन के वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो हजारों ने वीडियो को लाइक भी किया है। वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- नाग भाई को हैप्पी बर्थडे। दूसरे यूजर ने लिखा- इसे अपने हाथों से केक मत खिला देना।
Viral Video: मुरथल के एक ढाबे में दिखा अनोखा नजारा, इंसानों की जगह रोबोट वेटर परोस रहे खाना
बता दें कि, कोबरा दुनिया के बेहद जहरीले सांपों में शामिल है। इसके काटने पर शरीर में तेजी से जहर फैल सकता है, जिससे गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है। समय पर इलाज और एंटीवेनम न मिलने पर महज 30 से 60 मिनट के अंदर इंसान की भी मौत हो सकती है।