फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Overloaded e-rickshaw suddenly toppled onto a motorcyclist on the road viral video

Viral Video: सड़क पर अचानक बाइक सवार के ऊपर जा गिरा ओवरलोडेड ई-रिक्शा, फिर जो हुआ देख उड़ जाएंगे होश

Tue, 18 Aug 2026 10:52 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 18 Aug 2026 10:52 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ओवरलोडेड ई-रिक्शे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बाइक सवार पर पलट जाता है। 

विज्ञापन
Overloaded e-rickshaw suddenly toppled onto a motorcyclist on the road viral video
बाइक सवार के ऊपर गिरा ओवरलोडेडई-रिक्शा - फोटो : @firefort_barh

विस्तार

Overloaded E-rickshaw Fell Onto Bike Rider Viral Video: सड़क पर ओवरलोडेड ई-रिक्शा कभी भी बड़े हादसे की वजह बन सकता है। क्षमता से ज्यादा सवारी या सामान होने पर वाहन का संतुलन बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ओवरलोडेड ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट जाता है और पास से गुजर रहे बाइक सवार के ऊपर जा गिरता है। इस घटना से साबित होता है कि ओवर लोडिंग केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, यह निर्दोष लोगों की जान भी जोखिम में डालता है।

विज्ञापन

Viral Video: खाई में फंसी बकरी के लिए फरिश्ता बना JCB ड्राइवर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक ओवरलोडेड ई-रिक्शा बदहाल और पानी से भरी सड़क से गुजर रहा था। जिसकी छत पर भारी मात्रा में लकड़ियां लदी हुई थीं। इसी दौरान सामने से दो लोगों को लेकर एक बाइक वहां से गुजरती है। तभी अचानक ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ जाता है और वह बाइक सवारों के ऊपर पलट जाता है। हादसा होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है। आसपास मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचते हैं और काफी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को उठाकर बाइक सवारों को बाहर निकालते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Fire Fort Services - Barh (@firefort_barh)


वाहन की निर्धारित लोड क्षमता पर ध्यान देना जरुरी

ओवरलोडिंग सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी गंभीर खतरा बन सकती है। क्षमता से अधिक सामान या सवारी लादने से वाहन का संतुलन बिगड़ने और हादसे की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में वाहन चालकों को सड़क की स्थिति के साथ-साथ अपने वाहन की निर्धारित लोड क्षमता का भी ध्यान रखना चाहिए। सुरक्षित सफर के लिए जरूरी है कि ओवरलोडिंग से बचें, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। 


ओवरलोडिंग ई-रिक्शे पर लोंगो की प्रतिक्रियाएं 

बाइक सवार पर पलटे ओवरलोडिंग ई-रिक्शे के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- सुरक्षित रहें, ई-रिक्शा में कभी भी क्षमता से ज़्यादा सामान या सवारी न भरें। वीडियो को अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद लोग कर इसपर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ओवरलोडिंग न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह बेगुनाह लोगों की जान भी जोखिम में डालती है। दूसरे यूजर ने लिखा- ओवरलोडिंग बनी हादसे की वजह। 


Viral Video: बिहार की ट्रेन में कीड़े-मकौड़ों की तरह लटके यात्रियों का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने उठाया ये कदम

Viral Video: देखते ही देखते भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed