फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Inspirational Story Working Man Studying In Petrol Pump In The Night Just To Fulfill His Education Dreams

Viral: रात में पेट्रोल पंप पर क्या कर रहा था लड़का? पुलिसवाले ने शेयर किया वीडियो, तेजी से हो रहा वायरल

Tue, 18 Aug 2026 04:09 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 18 Aug 2026 04:09 PM IST
सार

Man Studying In Petrol Pump: गोरखपुर के एक पेट्रोल पंप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पेट्रोल पंप पर एक लड़का नजर आ रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है?

विज्ञापन
Inspirational Story Working Man Studying In Petrol Pump In The Night Just To Fulfill His Education Dreams
रात में पेट्रोल पंप पर क्या कर रहा था लड़का? पुलिसवाले ने शेयर किया वीडियो - फोटो : instagram

विस्तार

Man Studying In Petrol Pump: अगर आपके अंदर पढ़ाई करने का जुनून है, तो आप किसी भी परिस्थिति में पढ़ सकते हैं। इस बात को साबित करने वाले कई छात्र हैं। एक पुलिसकर्मी को एक ऐसा ही लड़का मिला, जिसका उन्होंने वीडियो बनाया। उन्होंने भी माना कि किसी के भीतर जुनून हो तो उसे कोई नहीं रोक सकता है।

विज्ञापन


जब किताबें हाथ में होती हैं, तो सुविधाओं से भरे कमरा, लाइट, टेबल, कुर्सी और पंखे की जरूरत भी पड़ती है। छात्र तब ही मन लगाकर पढ़ाई कर सकते हैं। लेकिन यह पूरा सच नहीं है, क्योंकि कुछ छात्र इन सभी सुविधाओं के बिना भी मन लगाकर पढ़ाई करते हैं और कमाल भी करते हैं। इसी तरह का एक छात्र गोरखपुर में पेट्रोल पंप पर नजर आया, जो दूसरों के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह वीडियो गोरखपुर के किसी पेट्रोल पंप का है, जिसे सब इंस्पेक्टर रोहित साहू ने रिकाॅर्ड किया है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि जिसके अंदर जुनून हो उसे कोई रोक नहीं सकता है। ये बहुत ही प्रेरणा देने वाला दृश्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




Viral Video: खाई में फंसी बकरी के लिए फरिश्ता बना JCB ड्राइवर, दिल छू लेने वाला वीडियो हुआ वायरल

रोहित ने रात के समय वीडियो रिकाॅर्ड किया है। पेट्रोल पंप पर एक लड़का किताब पढ़ता दिखाई देता है। वो पूछते हैं क्या पढ़ रहे हो, वो जवाब देते हैं। वो फिर पूछते हैं कितना पढ़े हो जवाब मिलता है बीबीए कर रहा हूं। रोहित कहते हैं, रात में ड्यूटी भी करते हो। सुबह पढ़ते हो, तो वो हां में जवाब देता है। फिर रोहित ने कहा कि ऐसे ही मेहनत करते रहो, सफल जरूर होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

Science News: हैदराबाद के युवक ने की ब्लैक होल स्टार की खोज, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, जानिए कौन हैं रोहन नायडू

लोग उस लड़के को खूब आशीर्वाद दे रहे हैं। उनके आगे पढ़ने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है किबस सफल होने के बाद किसी का अहित मत करना। रोहित ने खुद भी कमेंट किया है। लिखा है कि लोग सिर्फ मोबाइल चलाते रहते हैं लेकिन इस लड़के से हम सबको सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed