आजकल माइक्रोवेव लगभग हर रसोई का जरूरी हिस्सा बन गया है। खाना गर्म करने से लेकर बेकिंग और कई तरह के व्यंजन तैयार करने तक इसका इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन माइक्रोवेव में खाना रखते समय सिर्फ खाने पर ध्यान देना काफी नहीं है। इसमें इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तन भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं। गलत बर्तन का इस्तेमाल माइक्रोवेव के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है और कुछ मामलों में सुरक्षा के लिहाज से भी ठीक नहीं होता। तो आज की इस खबर में हम आपको उन बर्तनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो माइक्रोवेव के लिए सही है।
Microwave Utensils: हर कांच का बर्तन माइक्रोवेव में नहीं होता सुरक्षित, इस्तेमाल करने से पहले जरूर जांचें
Microwave Safety: माइक्रोवेव में खाना गर्म करते समय सही बर्तन का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है। हीट-रेसिस्टेंट कांच, माइक्रोवेव-सेफ सिरेमिक और विशेष माइक्रोवेव-सेफ प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं स्टील, धातु, सामान्य प्लास्टिक, मेलामाइन और गोल्ड-सिल्वर बॉर्डर वाले बर्तनों से बचना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांच के बर्तन हैं बेहतर
माइक्रोवेव में कांच के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन हर तरह का कांच सुरक्षित नहीं होता। इसके लिए हीट-रेसिस्टेंट या बोरोसिलिकेट कांच के बर्तन चुनें। इसमें ऐसे बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जिन पर माइक्रोवेव या ओवन में इस्तेमाल की अनुमति दी गई हो। बर्तन खरीदते समय उसकी पैकेजिंग या लेबल जरूर जांच लें।
सिरेमिक बर्तन भी कर सकते हैं इस्तेमाल
सिरेमिक या चीनी मिट्टी के बर्तन भी माइक्रोवेव में रखे जा सकते हैं। हालांकि, इनका इस्तेमाल तभी करें जब उन पर स्पष्ट रूप से सेफ लिखा हो। बिना जानकारी के किसी भी सिरेमिक बर्तन को माइक्रोवेव में रखना सही नहीं है।
माइक्रोवेव-सेफ प्लास्टिक का ही करें इस्तेमाल
अगर आप प्लास्टिक के कंटेनर में खाना गर्म करते हैं तो सामान्य प्लास्टिक के बजाय केवल माइक्रोवेव-सेफ प्लास्टिक कंटेनर का इस्तेमाल करें। ऐसे कंटेनर खास तौर पर गर्म होने के लिए बनाए जाते हैं और आसानी से पिघलते नहीं हैं।
स्टील और धातु के बर्तनों से रहें दूर
माइक्रोवेव मोड में स्टील, लोहे या अन्य धातु के बर्तन नहीं रखने चाहिए। इनमें स्पार्क यानी चिंगारी पैदा हो सकती है, जिससे माइक्रोवेव को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसी तरह सामान्य माइक्रोवेव मोड में एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल भी खतरनाक हो सकता है। ग्रिल या कन्वेक्शन मोड में भी इसका इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए।
मेलामाइन और साधारण प्लास्टिक भी न रखें
साधारण प्लास्टिक और मेलामाइन के बर्तन माइक्रोवेव में गर्म होने पर पिघल सकते हैं या हानिकारक रसायन छोड़ सकते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इसके अलावा जिन बर्तनों पर गोल्ड या सिल्वर की बॉर्डर अथवा धातु का डिजाइन बना हो, उन्हें भी माइक्रोवेव में नहीं रखना चाहिए। ऐसे डिजाइन चिंगारी पैदा कर सकते हैं। इसलिए माइक्रोवेव में खाना गर्म करने से पहले बर्तन की जांच जरूर करें। सिर्फ वही बर्तन इस्तेमाल करें जिन्हें माइक्रोवेव के लिए सुरक्षित बताया गया हो।
Washing Machine: जेब में रखा एक सिक्का भी कर सकता है मशीन का कबाड़ा, कपड़े धोते समय इन बातों का रखें ध्यान
Food Storage Tips: खाना बचाने के चक्कर में न करें ये गलती, फ्रिज में रखने से खराब हो सकती हैं ये चीजें