Viral Video: बिहार की ट्रेन में कीड़े-मकौड़ों की तरह लटके यात्रियों का वीडियो हुआ वायरल, रेलवे ने उठाया ये कदम
Viral Video: सोशल मीडिया पर बिहार में ट्रेन में भारी भीड़ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई यात्री ट्रेन के दरवाजे और फुटबोर्ड पर लटक कर सफर करते दिखाई दे रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Bihar Overcrowded Train Passengers Viral Video: बड़ी संख्या में लोग पढ़ाई, नौकरी और रोजमर्रा के जरूरी कामों के लिए ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में ट्रेन उनके लिए सस्ता और सुविधाजनक परिवहन का प्रमुख साधन है। कई बार ट्रेनों की संख्या कम होने या किसी खास समय पर यात्रियों की भीड़ अचानक बढ़ने से कोच में भारी भीड़ जमा हो जाती है। खासकर रोज कमाकर घर चलाने वाले लोगों के लिए अगली ट्रेन का इंतजार करना हमेशा आसान नहीं होता। इसी मजबूरी में कई यात्री भीड़भाड़ वाली ट्रेन में चढ़ जाते हैं और सफर के दौरान अपनी सुरक्षा तक को नजरअंदाज करने लगते हैं। सोशल मीडिया पर बिहार से भारी भीड़ ट्रेन का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कई यात्री ट्रेन के दरवाजे और फुटबोर्ड पर लटक कर सफर करते दिखाई दे रहे हैं।
Viral Video: देखते ही देखते भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बिहार में ट्रेन के वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि, ट्रेन के अंदर तो यात्री भरे नजर आ रहे हैं, वहीं बाहर भी कई लोग जान जोखिम में डालकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। कोई ट्रेन के दरवाजे पर लटका है तो कुछ यात्री फुटबोर्ड पर खड़े हैं और अंदर जाने की जगह न होने के कारण दरवाजे के पास ही सफर करने को मजबूर दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेन के अंदर कितनी ज्यादा भीड़ रही होगी जो ट्रेन के बाहर की ऐसी हालत हैं।
पटना जंक्शन, बिहार की तस्वीर।
माननीय प्रधानमंत्री जी और @AshwiniVaishnaw जी, देश को बुलेट ट्रेन का सपना दिखाने से पहले आम आदमी की मौजूदा ट्रेनों की हालत सुधारिए।
जिस देश में यात्रियों को बुनियादी सुविधाओं, साफ-सफाई, समय पर ट्रेन और सुरक्षित सफर के लिए संघर्ष करना पड़े, वहां सिर्फ… pic.twitter.com/CpEd1qObUM— The Nalanda Index (@Nalanda_index) August 16, 2026
छोटी सी लापरवाही साबित हो सकती है जानलेवा
वीडियो में कुछ यात्रियों के ट्रेन की छत पर बैठे होने का दावा भी किया जा रहा है। अगर यह दावा सही है तो मामला और भी गंभीर हो जाता है। ट्रेन की छत पर बैठकर सफर करना बेहद जोखिम भरा है, क्योंकि ऊपर बिजली के तार होते हैं और किसी भी तरह की लापरवाही जानलेवा हो सकती है।
बिहार में ट्रेन की भीड़ का वीडियो देख रेलवे हुआ सतर्क
खचाखच भरी ट्रेन का ये वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने भी मामले का संज्ञान लिया है। रेलवे सेवा की ओर से सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो को संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। इसके बाद दानापुर मंडल के डीआरएम की ओर से भी मामले की जांच और आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई। रेलवे की प्रतिक्रिया के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि संबंधित रूट पर यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे
Viral Video: स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी से मुलाकात का बच्चों में दिखा उत्साह, एक बच्चे का रिएक्शन हुआ वायरल
Viral Video: मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, शख्स ने पीटने के बाद फ्लैट में खींचा
वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
ट्रेन में भीड़ के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- आखिर यात्रियों को ऐसी स्थिति में सफर करने के लिए मजबूर क्यों होना पड़ रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे में केवल यात्रियों को सुरक्षा की सलाह देने के बजाय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी ठोस कदम उठाने की जरूरत है। तो वहीं कई यूजर्स ने रेलवे और रेल अधिकारियों से मामले पर ध्यान देने की अपील की है।यूजर्स ने रेलवे और रेल अधिकारियों से मामले पर ध्यान देने की अपील की है।