फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Water tank suddenly collapses with a crash shocking video goes viral on internet

Viral Video: देखते ही देखते भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल

Tue, 18 Aug 2026 11:01 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 18 Aug 2026 11:01 AM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर पानी की टंकी गिरने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ही सेकंड में पूरी टंकी जमीन पर गिर जाती है और चारों तरफ धूल फैल जाती है। गनीमत रही कि टंकी गिरने के समय वहां कोई मौजूद नहीं था। 

विज्ञापन
Water tank suddenly collapses with a crash shocking video goes viral on internet
पानी की टंकी गिरने का वायरल वीडियो - फोटो : @akashdwivedisky

विस्तार

Water Tank Collapse Viral Video In Hindi: इंटरनेट पर एक पानी की टंकी गिरने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक पानी की टंकी अचानक भरभराकर जमीन पर जा गिरकर धराशायी हो जाती है और आसपास धूल का गुबार फैल जाता है। गनीमत रही कि हादसे के वक्त टंकी के आसपास कोई मौजूद नहीं था। इस वजह से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


Cobra Viral Video: गहरी नींद में सो रहे शख्स के बिस्तर पर चढ़ा कोबरा, आंख खुली तो उड़ गए होश

विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, सड़क किनारे बनी एक बड़ी पानी की टंकी अचानक एक तरफ झुकने लगती है। देखते ही देखते टंकी भरभराकर जमीन पर गिर जाती है। हादसे के वक्त आसपास कुछ लोग मौजूद थे, जिनमें एक व्यक्ति बाइक पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि कुछ लोग सड़क किनारे खड़े थे। टंकी के अचानक गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच जाती है और लोग घबराकर पीछे हट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें कि, पानी की टंकी गिरने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। लंबे समय तक इस्तेमाल के कारण टंकी की संरचना कमजोर हो सकती है। इसके अलावा तेज आंधी-तूफान, निर्माण में खामी या क्षमता से अधिक पानी भरने की वजह से भी टंकी के गिरने का खतरा बढ़ सकता है। यह घटना एक बार फिर पुरानी और जर्जर पानी की टंकियों की नियमित जांच की जरूरत को उजागर करती है। गनीमत रही कि हादसे के समय लोग टंकी से पर्याप्त दूरी पर थे, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, हर बार स्थिति इतनी सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है। ऐसे में समय रहते टंकी की स्थिति की जांच करना और जरूरी सुरक्षा उपाय अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है।


Viral Video: गेट खोलते ही शख्स का विशालकाय अजगर से हुआ सामना, खौफनाक वीडियो देख नहीं होगा यकीन

Viral Video: मेरठ में डिलीवरी बॉय से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, शख्स ने पीटने के बाद फ्लैट में खींचा


पानी की टंकी गिरने के वायरल हो रहे इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया है। जिसे अबतक कई हजारों लोग देख चुके हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा-  अगर टंकी कुछ सेकंड पहले गिरती, तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। दूसरे यूजर ने लिखा- अगर टंकी इतनी कमजोर थी, तो उसे पहले ही सही तरीके से क्यों नहीं हटाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed