फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Excessive Rigour Bombay High Court Reprimands FDA; Why Did It Order ₹5 Lakh Compensation?

'हद से ज्यादा सख्ती': बॉम्बे हाईकोर्ट ने FDA को लगाई फटकार, 5 लाख का मुआवजा देने का क्यों दिया आदेश?

Tue, 18 Aug 2026 11:12 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 18 Aug 2026 11:12 AM IST
सार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र एफडीए को पुणे की मिठाई दुकान को पांच लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि हमने देखा है कि आपकी नीयत अच्छी है। लेकिन आप हद से ज्यादा सख्त हैं। 
 

विज्ञापन
Excessive Rigour Bombay High Court Reprimands FDA; Why Did It Order ₹5 Lakh Compensation?
बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने सोमवार को महाराष्ट्र एफडीए को पुणे की एक मिठाई की दुकान को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। दुकान का लाइसेंस 98 प्रतिशत नियमों का पालन करने की रिपोर्ट के बावजूद सस्पेंड रखा गया था, जिससे उसे नुकसान हुआ। कोर्ट ने कहा कि रेगुलेटर की मंशा तो अच्छी है, लेकिन वह हद से ज्यादा कर रहा है।

विज्ञापन

कोर्ट ने क्या कहा? 
एक्टिंग चीफ जस्टिस रवींद्र घुगे और जस्टिस गौतम अंखाड की बेंच ने कहा कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन का खाने-पीने की जगहों और होटलों के लाइसेंस सस्पेंड करने का आदेश एक अजीब पॉलिसी और गलत था। इस बीच, एफडीए कमिश्नर तुकाराम मुंडे ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि वे जवाब देने से पहले आदेश की जांच करेंगे।

विज्ञापन

गुरुनानक डेयरी एंड स्वीट्स नाम की दुकान ने एफडीए की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इसके साथ ही कहा था कि जून में बंद होने के बाद से उसे 8.74 लाख रुपये के रेवेन्यू का नुकसान हुआ है। बेंच ने दुकान को अपना कारोबार फिर से शुरू करने की इजाजत देते हुए विभाग को आदेश दिया कि वह मालिकों को एक महीने के अंदर 5 लाख रुपये का मुआवजा दे।

विज्ञापन
विज्ञापन

'जरूरत से ज्यादा सख्ती कर रहे'
बेंच ने कहा, 'हमने देखा है कि आपकी नीयत अच्छी है और कोई विभाग कम से कम हरकत में तो आया। लेकिन आप जरूरत से ज्यादा  सख्ती कर रहे हैं। जब आपको (री-इंस्पेक्शन रिपोर्ट में) 98 प्रतिशत नियमों का पालन होता दिखा, तो आपको तुरंत लाइसेंस का सस्पेंशन रद्द कर देना चाहिए था।'

याचिका में क्या कहा गया है? 
याचिका में कहा गया है कि फूड पॉइजनिंग की शिकायत के बाद एफडीए के एक फूड सेफ्टी ऑफिसर ने 12 जून को दुकान का निरीक्षण किया और साफ-सफाई व स्टाफ की हाइजीन को लेकर चिंता जताई। उसी दिन, विभाग ने दुकान का लाइसेंस सस्पेंड करने का आदेश जारी कर दिया।

दुकान ने एफडीए कमिश्नर के सामने अपील दायर की और नियमों के पालन की रिपोर्ट भी सौंपी। 13 जुलाई को दोबारा निरीक्षण किया गया और पाया गया कि दुकान 98 प्रतिशत नियमों का पालन कर रही थी, लेकिन लाइसेंस बहाल नहीं किया गया।

मुंढे ने क्या कहा? 
इसके बाद दुकान के मालिकों ने सस्पेंशन ऑर्डर रद्द करने के लिए एफडीए को एक आवेदन दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद वे हाईकोर्ट चले गए। मुंढे ने कहा कि जवाब देने से पहले वे आदेश की समीक्षा करेंगे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed