फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Rohan Naidu Hyderabad Born Astronomer Who Led The Black Hole Star Study

Science News: हैदराबाद के युवक ने की ब्लैक होल स्टार की खोज, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा, कौन हैं रोहन नायडू

Tue, 18 Aug 2026 01:53 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 18 Aug 2026 01:53 PM IST
सार

Science News: हैदराबाद के युवक ने ऐसा कमाल किया है जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस युवक का नाम रोहन नायडू है, जिन्होंने ब्लैक होल स्टार की खोज की है। 

विज्ञापन
Rohan Naidu Hyderabad Born Astronomer Who Led The Black Hole Star Study
हैदराबाद के युवक ने की ब्लैक होल स्टार की खोज, पूरी दुनिया में हो रही चर्चा - फोटो : Freepik/MIT

विस्तार

Science News: हैदराबाद के रोहन नायडू और उनकी टीम ने बीते हफ्ते ऐसी खोज की है, जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।  रोहन नायडू ने अपनी टीम के साथ मिलकर जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से शुरुआती ब्रह्मांड में एक अनोखे ब्लैक होल स्टार की खोज की है। उन्होंने इस ब्लैक होल स्टार को MoM-BH-1 नाम दिया है, जो पृथ्वी से अरबों प्रकाश वर्ष दूर है। जब बिग बैंग के करीब 66 करोड़ साल था, ये उस समय का है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सामान्य तारे की तरह नहीं चमकता है। इसकी रोशनी ब्लैक होल के आसपास मौजूद गैस से आ सकती है।

विज्ञापन


यह ब्लैक होल स्टार सौर मंडल के आकार है और  गैस के बादलों से घिरा हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह किसी भी ज्ञात तार से 100 अरब गुना अधिक ऊर्जा पैदा करता है। वैज्ञानिकों की यह खोज बेहद अहम है, क्योंकि इससे उन्हें शुरुआती ब्रह्मांड में ब्लैक होल बनने की प्रक्रिया को समझने में मदद मिल सकती है। जेम्स वेब टेलीस्कोप को शुरुआती ब्रह्मांड में कई छोटे और बहुत लाल नजर आने वाले स्रोत मिले हैं, जिसकी वजह से यह खोज बेहद खास है। वैज्ञानिक इन चीजों को लिटिल रेड डॉट्स कहते हैं। कई वर्षों से यह सवाल बना हुआ है कि आखिर यह क्या है। रोहन नायडू की टीम की खोज से इस सवाल का जवाव तलाशने में मदद मिल सकती है। 
विज्ञापन


कौन हैं रोहन नायडू? 

रोहन नायडू का जन्म हैदराबाद में हुआ है। रोहन के भीतर अंतरिक्ष के प्रति इतना जुनून था कि उन्होंने इस पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी। अब इस खोज की वजह से उनकी पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनका अध्ययन तारों और ब्लैक होल के व्यवहार के बारे में पारंपरिक विचारों को सीधेतौर पर चुनौती देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: देखते ही देखते भरभराकर गिरी पानी की टंकी, वीडियो देख दहल जाएगा आपका दिल


रोहन ने 18 साल की उम्र में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर विदेश चले गए। उन्होंने सिंगापुर के येल-NUS कॉलेज में 150 छात्रों के बैच में शामिल हो गए। रोहन ने खगोल विज्ञान में दिलचस्पी होने के कारण प्रोफेसर चार्ल्स बेलिन के साथ रिसर्च का निर्णय लिया। रोहन ने चिली के एंडीज में ब्लेजर्स का अध्ययन करने के बाद खगोल विज्ञान की खोज शुरुआत की। रोहन ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी  में प्रोफेसर चार्ली कॉनरॉय के अन्तर्गत पीएचडी की और प्राचीन आकाशगंगाओं पर शोध की।

Saanp and Naag: सांप और नाग में क्या होता है अंतर? जानकर आप हो जाएंगे हैरान

पीएचडी पूरी करने केबाद एमआईटी में नासा हबल फेलोशिप और पप्पलार्डो फेलोशिप के पदों पर काम किया।  वर्तमान में रोहन नायडू हवाई विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट फॉर एस्ट्रोनॉमी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्य कर रहे हैं।  ब्लैक होल स्टार्स को खोजने वाली वैज्ञानिकों की टीम के नायडू मुख्य शोधकर्ता हैं। उन्होंने इस खोज को असाधारण भौतिकी बताया है। वैज्ञानिकों का कहन है कि यह बिग बैंग के करीब 660 मिलियन साल बाद अस्तित्व में आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed