फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Earthquake: क्या जल्द आने वाला है खतरनाक भूकंप? धरती के नीचे बढ़ा दबाव, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

Tue, 18 Aug 2026 07:22 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 18 Aug 2026 07:22 PM IST
सार

Earthquake: वैज्ञानिकों ने 1000 साल के भूकंप इतिहास की जांच पड़ताल की है। इसके बाद कैलिफोर्निया की धरती के नीचे कुछ ऐसा दिखा, जिसने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया। दो बड़े फॉल्ट पर दबाव रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।
 

विज्ञापन
california earthquake stress record 1000 years Earthquake News in Hindi
क्या जल्द आने वाला है खतरनाक भूकंप? धरती के नीचे बढ़ा दबाव, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : AI

Earthquake: अमेरिका के कैलिफोर्निया शहर की भूकंप के खतरे को लेकर फिर चर्चा हो रही है। भूकंप के संभावित खतरे को लेकर एक नया शोध सामने आया है, जिसने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। दक्षिणी कैलिफोर्निया की फॉल्ट लाइन सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो के आसपास जमीन के नीचे जमा दबाव बीते करीब 1000 वर्षों के मुकाबले बेहद ज्यादा हो गया है। सैन एंड्रियास और सैन जैसिंटो सबसे खतरनाक फॉल्ट लाइन हैं। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है। वैज्ञानिकों ने स्पष्ट किया है कि इस शोध से यह साफ नहीं है कि अगला बड़ा भूकंप कब आएगा। हालांकि, यह समझने में जरूर मदद मिलेगी धरती के नीचे इन फॉल्ट लाइनों की इस समय कैसी हालत है।



1000 साल के भूकंपों से जानकारी आई सामने

यह शोध यूनिवर्सिटी ऑफ बर्न की अगुवाई में की किया गया है। वैज्ञानिकों ने बीते 1000 वर्षों के भूकंपों का एक कंप्यूटर मॉडल तैयार किया है, जिसमें पुराने भूकंपों के निशान, रेडियोकार्बन डेटिंग, पेड़ों की सालाना ग्रोथ में आए बदलाव और ऐतिहासिक रिकॉर्ड जैसी जानकारियों को शामिल किया गया। मॉडल ने यह जानने की कोशिश की जब भी कोई खतरनाक भूकंप आता है, तो फॉल्ट के आसपास का दबाव किस तरह बदलता है और उसके बाद शांत वर्षों में फिर यह दबाव कैसे इकट्ठा होता है। वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के भीतर चल रही इस 1000 साल पुरानी प्रेशर स्टोरी को फिर तैयार करके आज की स्थिति से मिलाया।
 

california earthquake stress record 1000 years Earthquake News in Hindi
क्या जल्द आने वाला है खतरनाक भूकंप? धरती के नीचे बढ़ा दबाव, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Amar Ujala

किस फॉल्ट पर है सबसे ज्यादा दबाव

शोध में वैज्ञानिकों का ध्यान सबसे अधिक सैन जैसिंटो-बर्नार्डिनो भाग पर गया, क्योंकि इस स्थान पर दबाव लगभग 3.6 मेगापास्कल (MPa) तक पहुंच गया है। मॉडल के अनुसार, बीते 1000 वर्षों में इस भाग पर इतना दबाव पहले कभी नहीं दिखा है, जबकि सैन एंड्रियास फॉल्ट के मोजावे दक्षिण भाग में दबाव लगभग 2.8 MPa मिला। किस फॉल्ट पर कितना दबाव है सिर्फ यही कहानी नहीं है। असली चिंता की बात यह है कि आखिर दोनों फॉल्ट में दबाव एक-दूसरे के साथ कैस बदलाव हो रहा है। अगर दोनों फॉल्ट पर तनाव अधिक होता है और एक बड़े भूकंप से ऊर्जा दूसरे फॉल्ट सिस्टम तक पहुंचता है, तो काफी बड़े इलाके तक झटकों का प्रभाव हो सकता है।

El Nino: इस साल सर्दी में पड़ेगी गर्मी! अल-नीनो हो रहा ताकतवार, बिगाड़ा मौसम का मिजाज
 

california earthquake stress record 1000 years Earthquake News in Hindi
क्या जल्द आने वाला है खतरनाक भूकंप? धरती के नीचे बढ़ा दबाव, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : पीटीआई

क्यों जरूरी है कैजन पास? 

लॉस एंजेलिस के उत्तर-पूर्व में कैजन पास स्थित है, जो दोनों फॉल्ट के पास एक अहम स्थान है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अर्थक्वेक गेट है। आसान भाषा में कहें तो यह ऐसा स्थान है। जहां से जानकारी मिल सकती है कि भूकंप एक फॉल्ट पर रुकता है या दूसरे फॉल्ट तक पहुंचता हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
california earthquake stress record 1000 years Earthquake News in Hindi
क्या जल्द आने वाला है खतरनाक भूकंप? धरती के नीचे बढ़ा दबाव, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा - फोटो : Adobe Stock

Microwave Utensils: हर कांच का बर्तन माइक्रोवेव में नहीं होता सुरक्षित, इस्तेमाल करने से पहले जरूर जांचें

 इतिहास में इसके दोनों उदाहरण पाए गए हैं। 1857 का फोर्ट तेजोन भूकंप कैजन पास पर रुका था, जिसकी तीव्रता करीब 7.9 थी, जबकि  1812 का राइटवुड भूकंप दोनों फॉल्ट सिस्टम तक पहुंच गय था। अब सवाल है कि क्या जल्द कोई बड़ा भूकंप आने वाला है। इस पर वैज्ञानिकों का कहना है कि इस शोध से यह पता नहीं चलता है कि भूकंप कब आएगा। इससे भूकंप की तारीख या समय का पता नहीं चलता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed