Viral Video: बंजी जंपिंग के बीच अचानक लाइवस्ट्रीम से गायब हुई लड़की, बाद में खुद बताई पूरी सच्चाई
Viral Video: सोशल मीडिया पर बंजी जंपिंग करती एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाइवस्ट्रीम अचानक बंद होने के बाद कुछ लोगों को लगा कि लड़की के साथ कोई बड़ा हादसा हो गया, लेकिन अब लड़की ने खुद सामने आकर बताया है कि उस वक्त आखिर हुआ क्या था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Girl Disappears During Bungee Jump Viral Video In Hindi: बंजी जंपिंग एक एडवेंचर स्पोर्ट्स है, जिसमें व्यक्ति को ऊंचाई से एक मजबूत इलास्टिक रस्सी से बांधकर नीचे की ओर छलांग लगाई जाती है। छलांग के बाद रस्सी खिंचती है और व्यक्ति को नीचे गिरने से रोकते हुए वापस ऊपर की ओर उछाल देती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बंजी जंपिंग करती एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लाइवस्ट्रीम अचानक बंद होने के बाद कुछ लोगों को लगा कि लड़की के साथ कोई बड़ा हादसा हो गया, लेकिन अब लड़की ने खुद सामने आकर बताया है कि उस वक्त आखिर हुआ क्या था।
Viral Video: सड़क पर अचानक बाइक सवार के ऊपर जा गिरा ओवरलोडेड ई-रिक्शा, फिर जो हुआ देख उड़ जाएंगे होश
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, बंजी जंप कर रही मशहूर स्ट्रीमर जॉली की लाइवस्ट्रीम उसी वक्त अचानक बंद हो गई, जब दर्शकों ने उनकी चीख सुनी। इसके बाद स्क्रीन ब्लैक हो गई और आगे क्या हुआ, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली। स्ट्रीम अचानक बंद होने से फैंस डर गए, तो वहीं कई लोगों को लगा कि कहीं जॉली को गंभीर चोट तो नहीं लग गई।
Streamer JollyIRL goes bungee jumping in Pattaya Thailand 🇹🇭 and then the stream cuts out
Currently waiting to hear back from her 🙏 pic.twitter.com/M1QaP3TZlf— IRL Kick Clips (@IRLkickclips) August 18, 2026
बता दें कि, जॉली अपने किक ऑडियंस के लिए थाईलैंड से बंजी जंप लाइव कर रही थीं। जंप के सबसे रोमांचक और खतरनाक पल पर पहुंचते ही उनकी चीख सुनाई दी, लेकिन उसके तुरंत बाद लाइवस्ट्रीम बंद हो जाने की वजह से वीडियो आगे नहीं चला, जिससे यह पता नहीं चल पाया कि प्लेटफॉर्म से छलांग लगाने के बाद उनके साथ क्या हुआ था? बाद में जॉली ने एक वीडियो शेयर कर पूरी स्थिति साफ की। जिसमें उन्होंने बताया कि फोन का इंटरनेट कनेक्शन टूटने की वजह से लाइवस्ट्रीम बंद हुई थी। अपनी सलामती की जानकारी देते हुए जॉली ने एक्स पर लिखा कि, वह ठीक हैं और जिंदा हैं।
Viral Video: कोबरा का मनाया जन्मदिन, केक लेकर पहुंचे लोग, फिर जो हुआ उसे देख रह जाएंगे दंग
Viral Video: मुरथल के एक ढाबे में दिखा अनोखा नजारा, इंसानों की जगह रोबोट वेटर परोस रहे खाना
जॉली की लाइवस्ट्रीम बंद होने पर कुछ लोगों को जॉली की सलामती को लेकर संदेह था, उस दौरान कुछ यूजर्स ने कमेंट्स में उनकी मौत की आशंका पर खुशी जतानी शुरू कर दी। जॉली ने ऐसे लोगों को जवाब देते हुए एक वीडियो शेयर कर लिखा- वह मरी नहीं हैं। जॉली उनके गुस्से और नफरत का मजाकिया अंदाज में जवाब दे रही हैं।