फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bal Yogi Changes His Tone After Apologizing to BJP MLA

UP: भाजपा विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर; बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद

Thu, 20 Aug 2026 01:26 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 20 Aug 2026 01:26 PM IST
सार

आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले बाबा बाल योगी ने माफी तो मांगी, लेकिन अगले ही दिन अपना रुख बदल लिया है। बाल योगी ने एक नया वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने साफ-साफ कहा है कि बुजुर्ग होने के नाते अपने शब्दों पर खेद व्यक्त किया था, लेकिन इसे उनकी कमजोरी या झुकना नहीं समझा जाना चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह विधायक के खिलाफ मोर्चा खोलने से पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
Bal Yogi Changes His Tone After Apologizing to BJP MLA
बाल योगी और चौधरी बाबूलाल विधायक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की  फतेहपुर सीकरी के वर्तमान विधायक चौधरी बाबूलाल पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जानकारी के मुताबिक मलपुरा में बाल योगी एक खुले नाले की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों के बीच पहुंचे थे। जहां उन्होंने चौधरी बाबूलाल को लेकर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए विधायक पर टिप्पणी की थी। उसके बाद बाल योगी बुधवार को  विधायक के आवास पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने विधायक चौधरी टिप्पणी को लेकर क्षमा मांगी थी। इसके बाद शाम को ही बाल योगी ने एक अलग वीडियो जारी कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि विधायक के समर्थकों ने उनका क्षमा मांगने वाला वीडियो गलत तरीके से पेश किया है।
विज्ञापन


 

ये था पूरा विवाद 
यह पूरा मामला सोमवार का बताया जा रहा है, जब बाल योगी बाबा मलपुरा क्षेत्र के एक गांव में नाले में फैली गंदगी और उससे जुड़ी समस्याओं का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने विधायक चौधरी बाबूलाल के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। इसके बाद, बाल योगी की विधायक से बातचीत हुई और बुधवार को वे विधायक के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी टिप्पणी पर खेद जताते हुए माफी मांगी। इस मुलाकात का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्होंने अपनी गलती स्वीकार की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

'माफी मांगी, लेकिन झुका नहीं'
 बाल योगी ने अपने नए वीडियो में स्पष्ट किया कि विधायक ने उन्हें फोन कर चाय के लिए बुलाया था और करीब 15 फोन कॉल आने के बाद ही वे विधायक से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि विधायक की उम्र का लिहाज करते हुए उन्होंने खेद व्यक्त किया था, लेकिन इसे उनकी कमजोरी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।

 
विज्ञापन

20 साल से नाले की समस्या
 बाल योगी ने दावा किया कि मलपुरा क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से नाले की समस्या बनी हुई है और गंदगी व दुर्गंध के कारण स्थानीय लोग गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक कैंसर पीड़ित बच्चे से मुलाकात के बाद वे भावनाओं में बह गए थे और इसी कारण उन्होंने विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द कह दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed